25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
राजस्थान में मौसम फिर बदलेगा करवट: दो पश्चिमी विक्षोभ, 22-28 बारिश–कोहरे का डबल अलर्ट
Play video

राजस्थान में मौसम फिर बदलेगा करवट: दो पश्चिमी विक्षोभ, 22-28 बारिश–कोहरे का डबल अलर्ट

राजस्थान में मौसम फिर बदलेगा करवट: दो पश्चिमी विक्षोभ, 22-28 बारिश–कोहरे का डबल अलर्ट
Google source verification

राजस्थान में (Rajasthan Weather)इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग (IMD)ने आने वाले दिनों में बारिश और कोहरे (Rain Alert)को लेकर डबल अलर्ट (Dense Fog)जारी किया है, जिससे एक बार फिर ठंड का असर बढ़ सकता है।मौसम विभाग ने बताया है कि 22 से 28 जनवरी के बीच राजस्थान में दो बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होंगे। पहला दौर 22 से 24 जनवरी के बीच असर दिखाएगा। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 26 से 28 जनवरी के बीच सक्रिय होगा। यह सिस्टम अपेक्षाकृत अधिक प्रभावी माना जा रहा है, जिसके चलते पूरे सप्ताह प्रदेश में बादलों की लुका-छिपी और बारिश का दौर जारी रह सकता है।