19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Weather Update : राजस्थान में 20 फरवरी से 5 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम…! आया IMD का Forecast

Weather Update : राजस्थान में 20 फरवरी से 5 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम…! आया IMD का Forecast

Google source verification

Weather Update 2 दिन ओलावृष्टि और बारिश के बाद अब राजस्थान में 20 फरवरी से 5 मार्च तक कैसा मौसम रहेगा इसके लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर दिया है। IMD के अनुसार इस दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। राज्य के उत्तरी और पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। इस अवधि में राजस्थान के अन्य हिस्सों में तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। बात करें न्यूनतम तापमान की तो पहले और दूसरे सप्ताह के दौरान राज्य में अधिकांश स्थानों का न्यूनतम तापमान भी सामान्य के आसपास ही रहने की संभावना है। बात करें बीते 24 घंटों के मौसम की तो प्रदेश में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। एक-दो स्थानों पर कोहरा भी दर्ज किया गया है।