Weather Update Today राजस्थान में 28 जनवरी से सर्दी और बढ़ने वाली है। (Rajasthan Weather) जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान में 28 जनवरी को उत्तरी हवा के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान Minimum and maximum temperature में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। 30-31 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ Western Disturbance सक्रिय होगा जिसके असर से राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में 31 जनवरी और 1 फरवरी को मावठ की संभावना है। IMD ने जयपुर और भरतपुर संभाग में बारिश Rain की संभावना जताई है। वहीं फरवरी के पहले सप्ताह में भी मावठ का पूर्वानुमान है। (IMD) मौसम विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि राजस्थान में फरवरी के पहले सप्ताह में सर्दी का असर बरकरार रहेगा। 2-3 दिन प्रदेश में कई जगह घना कोहरा Dense fog छाया रह सकता है। 27 जनवरी को राजस्थान में कई जगह बारिश हुई तो कई जगह ओलावृष्टि Hailstorm हुई।