2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

एक खुलासा जिसने सुना सन्न रह गया… ना सुनते ही ताबड़तोड़ वार

-रीवा में शादी से इनकार सुनने पर युवक ने किया था हमला, चार गिरफ्तार

Google source verification

जयपुर

image

Amit Pareek

Dec 23, 2018

 

रीवा (मप्र). तीन दिन पूर्व युवती पर हुए हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रतहरा निवासी युवती पर इंदिरा नगर स्थित उसके कार्यालय के बाहर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुई थी। मामले में मुख्य आरोपी राहुल रॉक्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल उसके तीन अन्य साथी भी पुलिस के हाथ लगे हैं। आरोपी युवती पर शादी के लिए दबाव डाल रहा था। युवती ने इनकार कर दिया तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया है। उधर अस्पताल में भर्ती पीडि़ता की हालत नाजुक बनी हुई है।