3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झालावाड़
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
Play video

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

तीन घंटे बाद हुआ बहाल
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Abhishek Ojha

•

Updated: 11 Apr 2023, 6:02 PM IST

मनोहरथाना. जावर थाना क्षेत्र के हरनावदाशाहजी रोड पर अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से 35 वर्षीय बाइक सवार की मौत को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने जावर चौराहे पर शव रख कर प्रदर्शन किया। इस दौरान तीन घंटे तक रास्ता जाम रहा। तहसीलदार सत्यनारायण शर्मा, पुलिस उपअधीक्षक जनरैल सिंह, राधेश्याम दादा, सारथल के सरपंच लोकेंद्र सिंह हाड़ा के समझाइश पर तीन घण्टे की मशक्कत के बाद रास्ता बहाल हुआ।
मृतक के भाई दिलीप व बृजमोहन ने बताया कि फूल बड़ोद निवासी उसका भाई मुकेश लोधा (35) सोमवार रात्रि को पत्नी व बच्ची के साथ बाइक से ठीकरिया से अपने गांव जा रहा था। जावर चौराहे के समीप अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक के टक्कर मार दी। इससे मुकेश लोधा पुत्र रतन लाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं पत्नी कविता बाई व 6 वर्षीय बच्ची लक्ष्मी गंभीर घायल हो गई। उनका अकलेरा स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। रात्रि में ही परिजनों ने जावर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने थाना अधिकारी के सोने की बात कहकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे आक्रोशित होकर मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जावर चौराहे पर जाम लगाया। वहीं मौके पर पुलिस उप अधीक्षक जनरल सिंह, तहसीलदार सत्यनारायण मीणा व जावर थाना अधिकारी, मनोहरथाना थाना अधिकारी सहित पुलिस का जाप्ता मौजूद रहा।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़