3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झालावाड़
ढोल-ताशों की धुन से गुंजायमान हुआ झालावाड़
Play video

ढोल-ताशों की धुन से गुंजायमान हुआ झालावाड़

शोभा यात्रा के साथ राड़ी के बालाजी चैत्र नवरात्रा मेला शुरू
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Abhishek Ojha

•

Updated: 21 Mar 2023, 9:39 PM IST

झालावाड़. सिर पर रखी रामायणजी, बरसते फूल, बजते ढोल ताशे। चहुंओर गूंजते जयकारे। कुछ इसी तरह का माहौल मंगलवार को शहर की गलियों में नजर आया। श्रीमहावीर सेवादल राड़ी के बालाजी के तत्वावधान में चैत्र नवरात्रा महोत्सव को लेकर श्रीरामायणजी की शोभा यात्रा निकाली। श्रीमहावीर सेवादल राड़ी के बालाजी के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि पंचमुखी बालाजी मंदिर से रामायणजी की शोभायात्रा पीपाधाम के सन्त पूज्य झंकाश्वर त्यागी महाराज के सानिध्य में शुरू हुई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई राड़ी के बालाजी पहुंची। इस मौके पर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक, राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शोभा यात्रा में विभिन्न झांकियां, ध्वज पताकाएं, ढोल, नगाड़े, ताशे, तोप आकर्षक का केंद्र रहे।

मेला संयोजक राजकुमार सोनी व सह संयोजक चंद्रमोहन धाभाई ने बताया कि नवरात्र के प्रथम दिन सुबह 9 बजे श्रीरामायण जी की स्थापना की जाएगी। बाद में अग़ले दस दिवसीय तक सायंकालीन विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जिसको लेकर व्यवस्थाएं पूर्ण हो चुकी है।

शोभा यात्रा में भूपेन्द्र शर्मा, बंटी खंडेलवाल, दिलीप जैन, दिलीप मित्तल, सचिन कश्यप, लोकेश व्यास, जितेंद्र झाकल, रघुुनाथशर्मा, नगर परिषद सभापति संजय शुक्ला, उप सभापति प्रदीपसिंह राजावत, गायत्री पीठ के चंद्रप्रकाश क्षोत्रिय, मदन सिंह, अनिल कसेरा, राजू रैगर, भानु अग्रवाल, राजेश शर्मा, संजय वर्मा, वीरेंद्र डिग्रिया, जयदीप झाला, यतन यादव, सहित महिलाओं ने भाग लिया।

जगह-जगह किया स्वागत

शोभायात्रा देखने के लिए लोग छतों और सडक़ किनारे जमा हो गए। इस मौके पर लोग हाथों में गुलाब के फूल लेकर खड़े रहे। शोभायात्रा जैसे ही नजदीक से निकली, लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई जगहों पर जलपान की भी व्यवस्था की गई। श्रद्धालु हाथ जोड़े अभिवादन करते नजर आए। इस दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़