2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झालावाड़

नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे चोरी

सूने मकान में हुई चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

Google source verification

पुलिस ने नववर्ष पर रामजी की गली स्थित रिहायशी सूने मकान में हुई चोरी के मामले में तीन जनों को गिरफ्तार कर माल और घटना के दौरान काम में ली बाइक बरामद की।
पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि 3 जनवरी को रामजी की गली निवासी कोटा स्टोन उद्यमी तपन कुमार मंगल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि वह नववर्ष मनाने 31 दिसंबर को मथुरा-वृंदावन गए थे। 3 जनवरी को लौटे तो मकान के दरवाजे और अलमारियों के ताले टूटे मिले। घर के अंदर सामान और कपड़े बिखरे थे। वहीं अलमारी में रखे चांदी के सिक्के, सोने के आभूषण, लैपटॉप और गुल्लक में रखी 52 हजार रुपए नकदी गायब थी।

 


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारदातों का पता लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजी लाल मीणा, उपाधीक्षक मुकुल शर्मा के निर्देशन में थाना अधिकारी रमेश कुमार मीणा, सहायक उप निरीक्षक महावीर सिंह, हेड कांस्टेबल सीताराम चौधरी, कांस्टेबल बाबूलाल स्वामी, मांगीलाल, हेमराज, सोनू सिंह, रघुनाथ राम, सूरज की टीम गठित की। इसमें आसूचना अधिकारी मांगीलाल की विशेष भूमिका रही।

 


टीम सदस्यों ने इनपुट प्राप्त किए। इसमें वसुंधरा कॉलोनी निवासी मोहम्मद नाईद दो अन्य साथियों कच्ची बस्ती के शिवराज सिंह राजपूत और मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के थाना मलघाड़ा के गांव गोल पछाड़िया निवासी आकाश उर्फ़ नितिन जाटव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की जानकारी मिली।

 

सख्ती से पूछताछ
पुलिस ने संदिग्ध स्थानों की तलाश कर तीनों आरोपियों को डिटेन कर सख्ती से पूछताछ की। इस पर इन्होंने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने इनके पास से चुराया सामान बरामद किया। पुलिस ने बताया कि तीनों शातिर प्रवृत्ति के हैं। जिनका पुलिस रिमांड लिया है।

 

वारदात का तरीका
एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह नशा करने के आदी हैं। अपनी लत और शौक-मौज को पूरा करने के लिए वह दिन में नगर में घूम कर सूने मकान की रेकी करते हैं तथा रात में वारदात को अंजाम देते हैं। 31 दिसंबर को भी दो-तीन बार घूम कर सूने मकानों की तलाशी की। इसमें उन्हें तपन मंगल के मकान पर ताला लगा मिला। इस पर उन्होंने इस मकान को चिन्हित करते हुए शराब पार्टी की और रात 1 बजे बाद वारदात को अंजाम दिया।