19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झालावाड़

World Sparrow Day हथेली पर दाना चुगती गौरैया! जीता पंछियों का भरोसा

World Sparrow Day हथेली पर दाना चुगती गौरैया! जीता पंछियों का भरोसा

Google source verification

World Sparrow Day राजस्थान के झालावाड़ जिले के सुनेल कस्बे में एक अनोखी मिसाल देखने को मिलती है। यहां के पक्षी प्रेमी गोविंद धाकड़ ने पिछले 15 वर्षों में गौरैया और अन्य पक्षियों का ऐसा भरोसा जीता है कि आज ये पक्षी उनकी हथेली पर बैठकर दाना चुगते हैं। जब गौरैया धीरे-धीरे गायब हो रही है, ऐसे समय में गोविंद धाकड़ का यह प्रयास न केवल प्रेरणादायक है बल्कि पर्यावरण संरक्षण का एक बड़ा संदेश भी देता है। वे रोजाना पक्षियों के लिए दाना-पानी रखते हैं, घोंसले बनाते हैं और घायल पक्षियों का इलाज भी करवाते हैं। उनके घर का आंगन आज चिड़ियों की मधुर चहचहाहट से गूंजता है। World Sparrow Day (20 मार्च) के मौके पर देखें ये खास रिपोर्ट। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe जरूर करें। “अगर आप भी गौरैया बचाना चाहते हैं तो इस वीडियो को शेयर करें”