15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
video : निगम दे रहा यह कैसी परीक्षा !
Play video

video : निगम दे रहा यह कैसी परीक्षा !

एक दिन और बढ़ाया, 12 घंटे तक जांचे दस्तावेज

Google source verification

जोधपुर . शहर की स्वच्छता का पैमाना जांचने आई टीम ने बुधवार को निगम कार्यालय में बारह घंटे तक लगातार कार्य कर दस्तावेज जांचे। टीम के कुछ सदस्यों ने कार्यालय में सुबह नौ से रात नौ बजे तक दस्तावेज ऑनलाइन किए तो कुछ सदस्यों ने शहर में घूमकर फोटो लेकर मोबाइल एप पर अपलोड की। दिल्ली से आई शहरी विकास मंत्रालय की यह टीम 9 फरवरी से जोधपुर में हैं। टीम 12 फरवरी से सर्वे में जुटी हुई है। सर्वे 14 फरवरी तक ही था, लेकिन केंद्र से आदेश आने पर टीम एक दिन और रुकेगी। मंत्रालय से उप सचिव प्रवीणचंद्र दासमना दोपहर में दिल्ली रवाना हो गए। कार्यालय में टीम लीडर रवि दीक्षित व अवधेश ने दस्तावेज जांचे। निगम से इनका सहयोग अधीक्षण अभियंता सम्पत मेघवाल व हेल्थ ऑफिसर सचिन मौर्य ने किया।

मोबाइल से फोटो खींच एप पर की अपलोड

टीम सदस्य ने वार्डों में दौरा कर फोटो खींचे और एप पर अपलोड कर सीधा दिल्ली भेजा। वहां से जो लोकेशन आई, उसके अनुसार सर्वे किया। टीम सुबह 9.30 पर वार्ड नम्बर 31 बी रोड, सी रोड व जलजोग चौराहा, पहला पुलिया मार्केट, ज्वाला विहार कमला नेहरू नगर, चांदणा भाखर, कमला नेहरु नगर बस स्टैण्ड, वहां स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स, देवी रोड सुलभ कॉम्पलेक्स, प्रताप नगर शॉपिंग सेंटर, कायलाना चौराहा, वहां स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स, चांदपोल बड़ी व छोटी भील बस्ती व सुलभ कॉम्पलेक्स का जायजा लेकर फोटो अपलोड किए।

टीम दोपहर बारह बजे वार्ड नम्बर 14 पहुंची, वहां चांदपोल ब्रह्मपुरी, फुलेराव की घाटी आदि क्षेत्र का दौरा किया।
टीम ने दोपहर दो बजे वार्ड 15, 33, 34,35,36,37,38 व 46 का दौरा किया। घंटाघर, नई सड़क, माणक चौक, रेजिडेंशियल, कॉमर्शियल एरिया व सुलभ कॉम्पलेक्स का जायजा लिया। शाम 7.30 तक सर्वे चला। सर्वे में टीम का सहयोग एक्स ई एन सुधीर माथुर व विनोद व्यास ने किया।