1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
गौरव यात्रा : मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दिल्ली से जोधपुर होते हुए जैतारण पहुंचीं
Play video

गौरव यात्रा : मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दिल्ली से जोधपुर होते हुए जैतारण पहुंचीं

जोधपुर. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजस्थान गौरव यात्रा के दूसरे चरण के तहत नई दिल्ली से विमान के जरिये जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां से वे जैतारण के लिए रवाना हो गईं।  

Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Aug 29, 2018

जोधपुर. राजस्थान गौरव यात्रा के दूसरे चरण के तहत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नई दिल्ली से विमान के जरिये मंगलवार दोपहर जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां से वे जैतारण के लिए रवाना हो गईं। शहर विधायक कैलाश भंसाली, जिला कलक्टर रविकुमार सुरपुर, महापौर घनश्याम ओझा पुलिस कमिश्नर आलोक वशिष्ठ, पुलिस उपायुक्त अमनदीप कपूर, गगनदीप सिंगला व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेंद्रसिंह ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

दिल्ली से जोधपुर, जोधपुर से जैतारण

वे नई दिल्ली से विमान के जरिये जोधपुर एयरपोर्ट और फिर वहां से भारी सुरक्षा लवाजमे के बीच हैलीकॉप्टर से बिलाड़ा कृषि मंडी और वहां से सड़क मार्ग से जैतारण पहुंचीं। जैतारण हैलीपेड पर जलदाय मंत्री सुरेंद्र गोयल ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा के लिए जैतारण में बनाए गए हैलीपेड पर पानी भर गया। सीएम के हेलीकॉप्टर उतरने की जगह को पॉलीथिन से ढंका गया। पॉइंट के आसपास पानी भरा हुआ है। जैतारण में मुख्यमंत्री के सभा स्थल पर लोगों की भीड़ रही। पुलिस ने काले कपड़े पहने लोगों का प्रवेश रोक दिया। काले झंडे के भय से काले कपड़ा वाले व्यक्तियों को भी रोक दिया गया।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था नजर आई

मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा के दौरान जोधपुर से पाली तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था नजर आई। जोधपुर एयरपोर्ट पर पुलिस और औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पाली में जोधपुर संभाग की पुलिस के अलावा अजमेर और उदयपुर संभाग की पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। ध्यान रहे कि गत दिनों गौरव यात्रा के दौरान जोधपुर के ग्रामीण अंचल पीपाड़ में कुछ लोगों ने गड़बड़ी की थी। पीपाड़ की उस घटना से सबक लेते और उस जैसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जोधपुर रेंज के अलावा उदयपुर रेंज से अतिरिक्त बल लगाया गया। पाली में २८ से ३० अगस्त तक नागौर-अजमेर पुलिस के चार निरीक्षक, बीस एसआई/एएसआई और तीन सौ जवान तैनात किए गए। साथ ही जोधपुर, खैरवाड़ा, देबारी और हाड़ी रानी महिला बटालियन की छह कम्पनियों के ३०० जवान तैनात किए गए। सिरोही में २९ से ३० अगस्त तक के लिए उदयपुर से दो निरीक्षक, दस एसआई/ एएसआई व डेढ़ सौ जवान, राजसमंद व डूंगरपुर से एक-एक निरीक्षक, पांच-पांच एसआई/एएसआई व सौ-सौ जवान लगाए गए हैं। वहीं, खैरवाड़ा, देबारी व हाड़ी रानी महिला बटालियन की छह कम्पनियों के ३५० जवानों का भी इंतजाम किया गया है। धर जालोर में ३० से ३१ अगस्त तक जोधपुर कमिश्नरेट से दो निरीक्षक, पांच एसआई/एएसआई व डेढ़ सौ जवान, आरपीटीसी जोधपुर से चार एसआई/एएसआई व डेढ़ सौ जवान और आरएसी के तीन सौ जवान भी तैनात रहेंगे। एक सितम्बर को बाड़मेर के लिए जालोर में तैनात समस्त जाब्ता बाड़मेर भिजवाया जाएगा।

आठ जगह स्वागत, १४८ किलोमीटर यात्रा
मुख्यमंत्री की जैतारण से १४८ किलोमीटर यात्रा शुरू हुई। उनका पाली संसदीय क्षेत्र में ८ जगह पर स्वागत किया गया। उनका आज सोजत विधानसभा क्षेत्र के सोजत व बागावास,मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र के जाडन, पाली विधानसभा क्षेत्र के पाली, सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गुंदोज, कीरवा, ढोला व सांडेराव और बाली क्षेत्र के फालना और बाली में उनका स्वागत हुआ।

यह रहा था पिछला सफर

इससे पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजस्थान गौरव यात्रा के पहले चरण के लिए जोधपुर संभाग में आगाज करने के लिए जैसलमेर पहुंची थीं। यहां उन्होंने दो सभाएं सम्बोधित कर सभा स्थल से ही विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री की इस यात्रा को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा रहा था। पुलिस लाइन मैदान स्थित हेलीपेड से उतरने के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सलामी दी गई थी। हनुमान चौराहा पर आमसभा के बाद वे हेलीकॉप्टर के जरिये यात्रा के तहत जिले में दूसरे पड़ाव रामदेवरा पहुंचीं थीं। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने फलोदी में सभा को संबोधित किया था। सीएम ने शेखाला पंचायत समिति के कार्यालय का उद्घाटन कर ५२ करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया था। तब जोधपुर में प्रवेश कर फलोदी में सभा को संबोधित किया था।

रात्रि विश्राम किया था

मुख्यमंत्री ने देचू की गुमानपुरा थार रिसोर्ट होटल में रात्रि विश्राम किया था। उसके बाद वे जैसलमेर, रामदेवरा होते हुए फलोदी पहुंची थीं। उन्होंने जोधपुर के लोहावट के गुमानपुरा,देचू, शेरगढ़ के शेखाला, ओसियां के बारांखुद, भोपालगढ़ के बावड़ी, बुचेटी, देवत्रा, पीपाड़ रोड, इस्हाक खां की ढाणी और बिलाड़ा के पीपाड़ सिटी तक यात्रा की थी। पीपाड़ में कुछ लोगों ने यात्रा में व्यवधान डाला था। पुलिस ने आरोपियों को पथराव और उपद्रव के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।