जोधपुर. श्रावणी अमावस्या रविवार को हरियाली अमावस्या के रूप में धूमधाम से मनाई गई। मोहल्ला स्तर पर लोगों ने बसों के माध्यम से भोगिशैल पहाड़ियों में स्थित धार्मिक स्थल परिक्रमा की। श्रावणी अमावस्या पर रातानाडा गणेश मंदिर में दर्शन के बाद भोगिशैल परिक्रमा शुरू की गई, जो रिक्तियां भैरुजी मंदिर, मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर, चौपासनी श्याम मनोहर मंदिर, अरना-झरना, भद्रेशिया, कदमकंडी, बड़ली भैरु मंदिर, बृहस्पति कुंड, बैद्यनाथ, मंडलनाथ, कुण्डली माता, जोगी तीर्थ, दईजर माता, बेरीगंगा धाम, नींबा तीर्थ, मंडोर देवताओं की साल, काला गोरा भैरु, संतोषी माता मंदिर, कागा तीर्थ और शीतला माता मंदिर होते हुए वापस रातानाडा गणेश मंदिर आकर पूर्ण की गई।
पौराणिक तीर्थ स्थल अरणा- झरणा
शहर के आसपास की भोगिशैल की पहाड़ियों के पौराणिक तीर्थ स्थल अरणा- झरणा और कदब खण्डी में लोगों का हुजूम उमड़ा। जैसलमेर मार्ग पर कदब खण्डी , मोकलावास क्षेत्र में अरणा-झरणा के धार्मिक स्थल अरणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जोधपुर शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल से भी बड़ी संया में लोग पहुंचे और हरियाली अमावस्या को शिवालयों में पूजन की परपरा का निर्वहन किया। मंडोर, उमेद उद्यान, मसूरिया पहाड़ी पर बने वीर दुर्गादास पार्क, अशोक उद्यान में भी रौनक रही। सिद्धनाथ में भी बड़ी संया में श्रद्धालु पहुंचे।
बैजनाथ महादेव का रुद्राभिषेक
प्राचीन स्वयंभू बैजनाथ महादेव मंदिर में रविवार को सिद्धियोग व हरियाली अमावस्या पर 51 किलो से दूध, पंचामृत, इत्र, विजया व शहद से अभिषेक किया गया। मंदिर के पुजारी कैलाशनाथ ने बताया कि हरियाली अमावस्या पर परिक्रमा के लिए बैद्यनाथ दर्शनार्थ पहुंचे भक्तों को प्रसादी वितरण की गई।