8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली
करौली: तपती सड़क पर भरी दोपहरी में धमाका, एक वर्ष पहले बनी सीसी सड़क में आई दरार
Play video

करौली: तपती सड़क पर भरी दोपहरी में धमाका, एक वर्ष पहले बनी सीसी सड़क में आई दरार

शहर के एक मैरिज हॉल से मुरलीपुरा की ओर जाने वाले सीसी रोड पर सोमवार दोपहर अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सडक़ में तेज आवाज के साथ दरारें आ गईं।

Google source verification

करौली. शहर के एक मैरिज हॉल से मुरलीपुरा की ओर जाने वाले सीसी रोड पर सोमवार दोपहर अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सडक़ में तेज आवाज के साथ दरारें आ गईं। सडक़ का एक बड़े हिस्से में गहरी दरारें आ गईं।


इसके अलावा आसपास करीब 150-200-फीट तक दरारें पड़ गईं। इस घटना से सडक़ पर से गुजर रहे राहगीर और आसपास के निवासी एकबारगी तो सहम गए। तेज आवाज और सडक़ में अचानक दरार आने से एक बार तो लोग डर से गए। बाद में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

अचानक आई दरारों को देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। प्रत्यक्षदर्शी दिवाकर माली ने बताया कि दोपहर करीब 2.30 बजे अचानक सडक़ में तेज आवाज आई और उसी स्थान पर पर गहरी दरारें आ गईं। देखते ही देखते सडक़ के दोनों ओर करीब 150-200 फीट तक भी दरार आई गईं।


उल्लेखनीय है कि गत वर्ष ही नगरपरिषद की ओर से मैरिज हॉल के समीप से मुरलीपुरा तक इस सीसी सडक़ का निर्माण कराया गया था। कई लोगों का मानना है कि बढ़ते तापमान के कारण भी सडक़ में ङ्क्षखचाव आकर दरारें पड़ सकती हैं। लोगों ने प्रशासन और नगरपरिषद प्रशासन से जल्द सडक़ की मरम्मत कराने की मांग की है।