31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी
सावन माह में बोल बम के गूंज रहे जयकारे…देखिए वीडियो
Play video

सावन माह में बोल बम के गूंज रहे जयकारे…देखिए वीडियो

अच्छी बारिश की कामना को लेकर जत्था बाबा बैजनाथधाम हुआ रवाना
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 22 Jul 2019, 11:59 AM IST

कटनी. जिले में अच्छी बारिश व विश्व कल्याण की कामना को लेकर बोल बम सेवा समिति के सदस्यों का जत्था जयकारों के बीच बाबा बैजनाथधाम देवधर झारखंड रवाना हुआ। रेलवे कर्मचारियों व नागरिक जत्थे में शामिल थे। समिति सदस्य पिछले 20 वर्ष से हर साल सावन माह में कांवड़ यात्रा लेकर बैजनाथधाम जा रहे हैं। दोपहर को पुणे पटना एक्सप्रेस से जत्था रवाना हुआ और स्टेशन में सीटीआइ कैलाशचंद्र रजक सहित रेलवे के अधिकारी, कर्मचारियों ने स्वागत किया। जत्थे में सतना व अन्य स्टेशनों से भी सदस्य शामिल होंगे और सुलतानगंज से जल भरकर बाबा बैजनाथ को अर्पित कर कल्याण की कामना करेंगे।

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान- पर्यावरण संरक्षण को लेकर आगे आए लोग…देखिए वीडियो

जत्थे में ओमप्रकाश खरे, अशोक पाठक, मिथलेश राय, भवेश सिंह, डीके यादव, सिद्धार्थ, सीपी शर्मा, प्रशांत दुबे, दिनेश सहित अन्य जन शामिल थे। शहर से दूसरे संगठनों के जत्थे भी बाबा बैजनाथधाम को रोजाना रवाना हो रहे हैं और कावंड यात्रा निकाली जा रही हैं। इसके अलावा शहर के मंदिरों में सावन माह में धार्मिक अनुष्ठान, पूजन, पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम आदि चल रहे हैं।