24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा
protest- बिजली कटौती से नाराज किसानों ने किया हंगामा, देखें वीडियो
Play video

protest- बिजली कटौती से नाराज किसानों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

पंधाना के कई गांवों की विद्युत लाइन कटने से ग्रामीण परेशान बिजली बिल वसूली के लिए विविकं ने उठाया कदम
Google source verification

खंडवा. मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी पंधाना द्वारा बिजली बिल बकायादार किसानों एवं गांव वालों के कनेक्शन विच्छेद किए गए हैं, गौरतलब है कि बिल वसूली की कार्रवाई करने की जगह गांवों की पंप लाइन की सप्लाई और पूरे गांवों की बिजली बंद करवा दी है। बकायादारों के साथ उन किसानों की फसल भी बर्बाद होगी जो नियमित रूप से बिजली बिल जमा करवाते हैं। शिकायत मिलने के बाद पंधाना विधायक राम दांगोरे ने बिजली कंपनी के अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा की, लेकिन कंपनी के अधिकारी उनकी बात भी सुनने को तैयार नहीं हैं । इन हालातों में क्षेत्र के किसान पंधाना बिजली कंपनी के दफ्तर फसलों की स्थिति बताने और अपनी व्यथा सुनाने पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां किसी भी प्रकार का कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

नियमानुसार जो लोग समय पर बिजली बिल जमा करवाते हैं बिजली विभाग उन उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बिजली प्रदाय करने के लिए बाध्य है, लेकिन देखा जा रहा है कि पंधाना क्षेत्र के ग्रामों की बिजली लाइन काटकर बिजली कंपनी के अधिकारियों द्वारा बकायादारों के साथ-साथ उन किसानों को भी परेशान किया जा रहा है, जो नियमित रुप से बिजली बिल जमा करवाते हैं। ग्राम बलखड़ घाटी के किसान राकेश गुर्जर, हीरालाल, काशीराम एवं देवराम ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि जीवन में ऐसे दिन कभी नही देखे कि एक ओर कोरोना की मार, दूसरी ओर बारिश की खेंच और तीसरा बिजली कंपनी का अत्याचार।

बड़ी खबरें

View All

खंडवा

मध्य प्रदेश न्यूज़