31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा
पहले फोन पर धमकाया फिर किया जानलेवा हमला
Play video

पहले फोन पर धमकाया फिर किया जानलेवा हमला

लेनदेन के मामले में हुई वारदात, तीन के खिलाफ केस दर्ज
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Dheerendra Kumar Gupta

•

Updated: 23 Apr 2023, 9:02 PM IST

खंडवा. मोघट रोड थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर लोहारी का काम करने वाले एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावर कार में सवार होकर आए थे और वारदात के बाद फरार हो गए। खबर पाते ही मोघट रोड और कोतवाली थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पीडि़त के बयान लेने के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है।
टीआइ ब्रज भूषण हिरवे ने बताया कि छीपा कॉलोनी निवासी इमरान पिता शकील (35) पर हमला हुआ है। आरोपी आकाश से उसका 25 सौ रुपए का लेनदेन था। इसमें कुछ रकम दे दी गई और कुछ बाकी थी। इसी बात पर एक दिन पहले दोनों की फोन पर बात हुई तब दोनों के बीच गाली गलौज भी हुई। हमले से पहले भी फोन पर बात हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार में सवार होकर आए आरोपियों ने रॉड और पाइप से सिर पर हमला किया है। आरोपी अमलपुरा के रहने वाले आकाश पिता ओमप्रकाश, आकाश का चाचा और एक आदिल नाम का व्यक्ति है। इनके खिलाफ केस दर्ज कर तीनों की तलाश की जा रही है।

अंपायर ने कहा नो बॉल तो खिलाडि़यों ने पीटा
खंडवा. स्टेडियम मलगांव में क्रिकेट मैच के दौरान अंपायर ने नो बॉल का इशारा किया तो खिलाडि़यों ने उसे पीट दिया। स्टैंप से मारपीट की गई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले खिलाफ शिवम पिता छीतर गुर्जर (23) निवासी मलगांव ने छैगांव माखन थाना पुलिस को बताया कि किक्रेट मैच में अंपायर ने नो बाॅल का इशारा किया तो आरोपियों ने उसे गालियां देते हुए विवाद शुरू कर दिया। मना करने पर श्याम पाटील को को स्टैंप से पीट दिया। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आनंद, विकास समेत अन्य सभी निवासी अहमदपुर खैगांव के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।