14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता

पश्चिम बंगाल का सिलीगुड़ी ऐतिहासिक पल का बनेगा गवाह, एक साथ 1 लाख लोग करेंगे 15 को गीता पाठ

पश्चिम बंगाल का सिलीगुड़ी ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। एक साथ 1 लाख लोग 15 दिसम्बर को गीता पाठ करेंगे। सिलीगुड़ी के कावाखाली मैदान में व्यापक तैयारी चल रही है। पहली बार इस तरह का आयोजन सिलीगुड़ी में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सनातन संस्कृति संसद के बैनर तले लोग जुट गए हैं।

Google source verification

पश्चिम बंगाल का सिलीगुड़ी ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। एक साथ 1 लाख लोग 15 दिसम्बर को गीता पाठ करेंगे।
सिलीगुड़ी के कावाखाली मैदान में व्यापक तैयारी चल रही है। पहली बार इस तरह का आयोजन सिलीगुड़ी में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सनातन संस्कृति संसद के बैनर तले लोग जुट गए हैं। आयोजन स्थल पर तैयारी शुरू हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। रविवार सुबह 9 बजे गीता पाठ प्रारंभ होगा। 5 साल से ऊपर के बच्चे भी इसमें अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। विश्व हिंदू विभाग की सिलीगुड़ी शाखा के सचिव किशन लाल अग्रवाल, बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश गुहार , रामनगर प्रखंड सचिव कृष्णा शाह, शुभम चंद्र राय आदि के नेतृत्व में तैयारी जारी है।