23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
भगवान सिंह हत्या कांड : आरोपी ने दो दोस्तों के साथ रची हत्या की साजिश, 15 दिन रैकी के बाद मौका देख मार डाला
Play video

भगवान सिंह हत्या कांड : आरोपी ने दो दोस्तों के साथ रची हत्या की साजिश, 15 दिन रैकी के बाद मौका देख मार डाला

विज्ञान नगर थाना क्षेत्र की न्यू राजीव गांधी कॉलोनी में 22 अप्रेल की देर रात बपावर थाना क्षेत्र के दोबड़ा गांव निवासी भगवान सिंह (30) की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियोंं को गिरफ्तार किया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dhirendra Tanwar

•

Updated: 30 Apr 2024, 1:22 PM IST

कोटा. विज्ञान नगर थाना क्षेत्र की न्यू राजीव गांधी कॉलोनी में 22 अप्रेल की देर रात बपावर थाना क्षेत्र के दोबड़ा गांव निवासी भगवान सिंह (30) की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियोंं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि मामले में आरोपी योगेश मीणा (25) निवासी डोबडा थाना बपावर कलां व नवीन उर्फ बिट्टू (23) निवासी डोबडा हाल रंगबाड़ी योजना को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी फरार है। पूर्व में भगवान मीणा गांव के ही गांव के योगेश मीणा (आरोपी) की पत्नी को बहलाफुसला कर ले गया था। इसकी गुमशुदगी रिपोर्ट बपावरकलां पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। इसी बात को लेकर योगेश मीणा ने भगवान मीणा से रंजिश पाल ली थी।

आरोपी ने दो दोस्तों के साथ रची हत्या की साजिश

आरोपी योगेश मीणा ने उसके दौस्त नवीन मीणा उर्फ बिट्टू के साथ भगवान मीणा की हत्या करने की साजिश रची थी। आरोपी योगेश ने भगवान मीणा के कार्यस्थल के आसपास करीब 15 दिन तक लगातार रैकी की। योगेश ने 22 अप्रेल को उसके दोस्त नवीन मीणा व एक अन्य दोस्त को साथ ले लिया। उन्होंंने पता किया कि भगवान मीणा आनन्द शेखावाटी होटल से स्वैगी का ऑर्डर लेकर जाता है। इस पर तीनों भगवान मीणा की तलाश में आनन्द शेखावाटी ढाबा पहुंचे। भगवान मीणा वहां से ऑर्डर लेकर निकला तो उसका पीछा किया।

जान बचाकर भागा पर पीछा कर की निर्मम हत्या

भगवान मीणा न्यू राजीव गांधी कॉलोनी में सुनसान जगह पहुंचा था। वहां योगेश व उसके दोस्तों ने उसे रुकवा लिया। भगवान मीणा घबराकर बाइक छोडकऱ भागा। लेकिन नवीन ने किसी बाइक सवार राहगीर को चाकू दिखाकर उसकी बाइक पर बैठकर भगवान मीणा का पीछा किया। नवीन ने हाड़ौती अस्पताल के पास भगवान मीणा को पकड़ लिया। कुछ ही देर में उसके दोस्त योगेश मीणा व एक अन्य दोस्त भी वहां आ गए। उन्होंने भगवान मीणा के साथ डण्डे से ताबड़तोड़ उसके सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने 22 अप्रेल को हत्या का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

एक आरोपी को जेल भेजा, दूसरा पुलिस रिमाण्ड पर

विज्ञाननगर थानाधिकारी सतीश चन्द मीणा ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस व साइबर की टीम गठित की गई थी। टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर मृतक के भाई ने आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने अनुसंधान के बाद आरोपी योगेश मीणा को 24 अप्रेल को रेलवे स्टेशन कोटा से गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे आरोपी नवीन उर्फ बिट्टू को 29 अप्रेल को आगरा (यूपी) के ईदगाह बस स्टैण्ड से 29 अपे्रल को गिरफ्तार किया। योगेश मीणा पुलिस रिमाण्ड पर था। दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से योगेश मीणा को जेल भेज दिया। जबकि नवीन को 4 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर दिया है।