13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
रामगंजमंडी के भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर ने भरा नामांकन
Play video

रामगंजमंडी के भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर ने भरा नामांकन

चन्द्रकांता मेघवाल व उनके खेमे के कार्यकर्ता नहीं आए

Google source verification

रामगंजमंडी. रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला, भाजपा देहात अध्यक्ष जयवीरसिंह समेत क्षेत्र के पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं मौजूदा विधायक चन्द्रकांता मेघवाल व उनके खेमे के कार्यकर्ता नहीं आए। दिलावर ने अलसुबह अपने कोटा के रंगबाड़ी स्थित आवास पर पूजा-अर्चना कर कार्यकर्ताओं के साथ रामगंजमंडी के लिए रवाना हो गए।

मेघवाल ढूंढ रही हैं नया ठिकाना, पूर्व मंत्री वर्मा की बढ़ी धड़कनें….

जुलूस के रूप में नामांकन भरने के लिए अदालत परिसर में पहुंचे। इसके बाद दिलावर ने फिलहाल औपचारिक रूप से मुहूर्त के अनुसार निर्वाचन अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपा। उन्होंने 11 बजकर 46 मिनट पर नामांकन भरा। 12 बजकर 15 मिनट पर वह निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में ही रहे। निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें शपथ दिलाई।

नामांकन भरने के बाद दिलावर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चन्द्रकान्ता मेघवाल मेरी छोटी बहन के समान है। उनसे कोई मतभेद नहीं है। भाजपा में कोई मतभेद नही है। सभी कार्यकर्ता साथ हैं।