24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर हैं करोड़पति, जानिए कितनी है संपत्ति…
Play video

भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर हैं करोड़पति, जानिए कितनी है संपत्ति…

नामाकंन पत्र दर्ज ब्यौरे के अनुसार दिलावर के पास 1 करोड़ 85 लाख रुपए की संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी सूरज दिलावर के पास 90 लाख रुपए की संपत्ति है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

DHIRENDRA TANWAR

•

Updated: 15 Nov 2018, 11:54 AM IST

कोटा. रामगंजमंडी से भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर करोड़पति हैं। नामाकंन पत्र दर्ज ब्यौरे के अनुसार उनके पास 1 करोड़ 85 लाख रुपए की संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी सूरज दिलावर के पास 90 लाख रुपए की संपत्ति है। दिलावर और उनकी पत्नी ने लाखों रुपए कर्ज भी ले रखा है। दिलावर ने 13 लाख 38 हजार 747 रुपए और सूरज दिलावर ने 8 लाख 91 हजार 333 रुपए का कर्जा ले रखा है। दिलावर के पास 12.0262 एकड़ और उनकी पत्नी के पास 36.06 एकड जमीन है। खरीद के समय दिलावर के पास उपलब्ध भूमि की कीमत 1 लाख 80 हजार और पत्नी के पास उपलब्ध भूमि की कीमत 18 लाख 29 हजार 703 रुपए थी, जबकि दोनों के पास उपलब्ध भूमि की बाजार दर के अनुसार कीमत करोड़ों रुपए में है।

रामगंजमंडी के भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर ने भरा नामांकन…

सम्पत्ति : महावीर नगर कम्पीटीशन कॉलोनी, कोटा, रंगबाड़ी योजना कोटा, इंदिरा गांधी नगर जयपुर में आवास है। पत्नी ने पास चौखी ढाणी, श्यामनगर टोंक रोड जयपुर में आवास है। बारां जिले में उनके नाम दो पेट्रोल पंप भी है, जो वर्ष 2016 से बंद हैं।

आय : वित्तीय वर्ष 2017-18 में मदन दिलावर की आय 6 लाख 52 हजार 260 रुपए और पत्नी सूरज दिलावर की आय 7 लाख 70 हजार रुपए है। दिलावर की आय का स्रोत कृषि और पेंशन है, वहीं पत्नी की आय का स्रोत कृषि और किराया है।

भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर बोले, चन्द्रकांता मेरी छोटी बहन, उनकी नाराजगी का सवाल ही नहीं उठता…
नकद : दिलावर के पास नकद 10 हजार और पत्नी के पास नकद 9 हजार 500 रुपए है। दिलावर के बैंक खाते में 1 लाख 87 हजार 412 रुपए और उनकी पत्नी के खाते में 909 रुपए जमा हैं।
जेवर : दिलावर के पास 20 ग्राम सोना और पत्नी के पास 150 ग्राम सोना है।
शिक्षा : 59 वर्षीय दिलावर मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारक हैं।
भ्रष्टाचार का मुकदमा भी
दिलावर के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप से जुड़ा मामला भी न्यायालय में विचाराधीन है। इस प्रकरण में बारां जिले की ग्राम पंचायत अटरू में भूखंडों की नीलामी में अनियमितता का आरोप है।

देखिए वीडियो… भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर की नामांकन रैली में कैसे मचा धूम-धड़ाका…


बाहरी मतदाता
दिलावर रामगंजमंडी से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन उनका नाम यहां की मतदाता सूची में नहीं है। वे बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र की भाग संख्या 144 के मतदाता हैं। वे फेसबुक, यू ट्यूब और व्हाट्सअप पर सक्रिय हैं।