3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी गहलोत सरकार को बदलने का मन बना चुकी जनता

भाजपा अध्यक्ष बोले, लाल डायरी में काले कारनामे हैं, फिर भी बेशर्मी से दे रहे बयान

Google source verification

कोटा. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी गहलोत सरकार की विदाई का राजस्थान की जनता ने मन बना लिया है। प्रदेश का हर वर्ग कांग्रेस सरकार से दुखी है। नड्डा ने बुधवार को कोटा संभाग के पदाधिकारियों की दो पारी में बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महिला उत्पीड़न के मामले में राजस्थान पहले नम्बर पर है। गहलोत सरकार ने यह राजस्थान के सिर पर लगा दिया है। करौली में दलित महिला से बलात्कार की घटना हो या भीलवाड़ा में किशोरी से बलात्कार की घटना। यह मानवता के लिए शर्मनाक है। लेकिन, गहलोत सरकार के मंत्री जो कोटा से आते हैं, उन्होंने बलात्कार के मामले में विधानसभा में बेशर्मी से बयान दिया था कि राजस्थान मदोZं का प्रदेश है। ऐसी सरकार और ऐसे मंत्री को चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। नड्डा ने कहा कि लाल डायरी पर जिस तरह से कांग्रेस नेता बेशर्मी से जवाब देते हैं, उससे स्पष्ट हो जाता है कि किस तरह से कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार पर उदासीन हैं।
17 बार पेपर लीक

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 17 बार पेपर लीक हुए। प्रदेश के 50 लाख युवाओं से अन्याय हुआ है। प्रदेश का युवा कांग्रेस सरकार को बदलेगा।
किसान उद्वेलित

नड्डा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्हाेंने कहा कि राहुल गांधी ने पिछले चुनाव में राजस्थान के किसानों से 10 दिन में कर्जा माफ करने का वादा किया था। किसान जवाब मांग रहे हैं। गहलोत राज में कर्ज के कारण प्रदेश के 19 हजार किसानों की जमीन कुर्क हो गई है। किसान उद्वेलित है।
कोटा संभाग की सभी 17 सीटें जीतेंगे

नड्डा ने दो पारी में कोटा संभाग की सभी 17 सीटों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का अपार उत्साह कह रहा है कि हम यहां कि सभी 17 सीटें जीत रहे हैं।
विरोध पर नहीं बोले

प्रदेश में पहली सूची के बाद प्रत्याशियों के विरोध के मामले तथा दूसरी सूची के बारे में पत्रकारों ने सवाल पूछा, लेकिन बिना जवाब दिए, चल दिए।