28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
‘जिनके कंधों पर बैठकर सदन पहुंचे, आज उन्हीं की निष्ठा पर सवाल उठा  रहे राजावत’
Play video

‘जिनके कंधों पर बैठकर सदन पहुंचे, आज उन्हीं की निष्ठा पर सवाल उठा रहे राजावत’

राजावत के बयान पर मचा बवाल
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 2 Oct 2018, 5:47 PM IST

कोटा. जिनके कंधों पर बैठकर सदन के दरवाजे देखे, आज उन्हीं की निष्ठा पर सवाल उठ रहा है। लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र में टिकट की दावेेदारी को लेकर विधायक भवानी सिंह राजावत के बयान पर पटलटवार करते हुए भाजपा नेता लोकेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जहां आंतरिक लोकतंत्र है, इसी नाते हम पार्टी के समक्ष अपनी दावेदारी जताने के लिए स्वतंत्र है, यह हमारा अधिकार भी है, जहां तक विधायक राजावत के बयान का सवाल है, ये उन्हीं से पूछना चाहिए कि जिन लोगों ने उन्हें सदन में भेजा वे आज ये सोच रहे हैं कि हम पार्टी के साथ गद्दारी करेंगे। इसलिए ऐसे सवाल उठाने वाले पर ही प्रश्नचिन्ह खड़ा होता है।

‘गरीबों की बात करने वाले पीएम अमीरों के भंडार भर रहे हैं’

तो इस लिए खिलाई थी पूडिय़ां…
राजावत के बयान पर टिप्पणी करते हुए पार्टी के युवा नेता हितेन्द्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा तय समय से 4-5 घंटे देरी से पहुंचने वाली थी। इसी को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम मुख्यमंत्री का आभार पृकट करने के लिए था न कि टिकट मांगने के लिए और टिकट पूडिय़ां खिलाने से मिलता है या नहीं इसकी जानकारी मुझे नहीं है।

विकास पचा नहीं पा रहे धारीवाल, हमने हाथी-घोड़े नहीं लगाए…सुनिये पूरा बयान

गौरतलब है कि विधायक भवानी सिंह राजावत ने लाडपुरा से टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं पर तंज कसते हुए कहा था कि, ‘टिकट पूडिय़ां खिलाने से नहीं मिलता है।