24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
भाई रामगढ़ चला गया, बहन जाएगी मुकुन्दरा
Play video

भाई रामगढ़ चला गया, बहन जाएगी मुकुन्दरा

kota news; अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क से मादा बाघ शावक को भी जल्द ही जंगल में छोड़ा जाएगा। बाघिन टी- 114 के दो शावकों में से एक को बुधवार को रामगढ विषधारी टाइगर रिजर्व बूंदी में छोड़ा गया था। अब विभाग मादा शावक को रिलीज करने की तैयारी कर रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Hemant Sharma

•

Updated: 5 Dec 2024, 10:15 PM IST

kotanews;अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क से मादा बाघ शावक को भी जल्द ही जंगल में छोड़ा जाएगा। बाघिन टी- 114 के दो शावकों में से एक को बुधवार को रामगढ विषधारी टाइगर रिजर्व बूंदी में छोड़ा गया था। अब विभाग मादा शावक को रिलीज करने की तैयारी कर रहा है।

अगले सप्ताह बुधवार को ही उसे मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में छोड़ा जा सकता है। उसके लिए मुकुन्दरा रिजर्व की दरा रेंज में 5 हैक्टेयर भूभाग में एनक्लोजर बनाया जा रहा है। इसका कार्य लगभग पूर्ण कर लिया है। कुछ अन्य आवश्यक कार्य पूर्ण होते ही उसे छोड़ा जाएगा। मुकुन्दरा रिजर्व के उप वन संरक्षक मुथु एस के अनुसार तैयारी लगभग पूर्ण है। शावक को जल्द छोड़ने के लिए प्रयासरत हैं।

दोनों की मिली है अनुमति

रणथंभौर से जनवरी 2023 में बाघिन टी-114 की मौत के बाद उसके दो शावकों को अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में शिफ्ट किया गया था। सब एडल्ट हुए इन शावकों को हाल ही जंगल में छोड़ने की अनुमति मिली है। इसके बाद नर शावक को बुधवार को रामगढ़ में छोड़ा गया। विभाग की योजना व उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशों के अनुसार मादा शावक को मुकुन्दरा में छोड़ना है।

इधर नए घर की ली टोह

उधर, रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में शिफ्ट हुए शावक ने दिनभर एनक्लोजर में चहल-कदमी की। उपवन संरक्षक संजीव शर्मा के अनुसार शावक ने गुरुवार को शिकार नहीं किया, लेकिन दिनभर आराम से विचरण करता नजर आया। शर्मा के अनुसार इंसानों की तरह अन्य प्राणियों में भी स्थान परिवर्तन का असर होता है। शावक की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।