13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

कोचिंग संचालक ने हैंगिंग ब्रिज से चम्बल में कूद कर दी जान

- गोताखोरों को नदी में मिले दो शव- एक की नहीं हुई शिनाख्त

Google source verification

कोटा. आरकेपुरम थाना क्षेत्र के हैंगिंग ब्रिज के पास चम्बल नदी में रविवार सुबह एक व्यक्ति ने कूद कर जान दे दी। नगर निगम के गोताखोरों ने शव को निकाला। गोताखोरों को नदी में तलाश के दौरान एक और व्यक्ति का शव मिला है। गातोखोरों ने दोनों शव नदी से निकाल कर पुलिस को सौंपे। नदी में कूदे व्यक्ति की शिनाख्त विज्ञान नगर निवासी कोचिंग संचालक हैमन्त चतुर्वेदी के रूप में हुई। जबकि दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। शव को मोर्चरी में रखवाया है।

नगर निगम के गोताखोर विष्णु शृंगी के अनुसार उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम से सुबह 11 बजे करीब सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हैंगिंग ब्रिज से चम्बल में कूदा है। सूचना पर गोताखोर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नदी में व्यक्ति को तलाश किया। थोड़ी देर में हैंगिंग ब्रिज के नीचे ही पानी में व्यक्ति का शव मिल गया। शृंगी ने बताया इस दौरान ही टीम को एक और शव पानी में मिला। पानी से दोनों शवों को निकाल कर पुलिस को सौंपे।

कोचिंग संचालक कूदा हैंगिंग ब्रिज से

आरकेपुरम पुलिस थाने के एएसआई सीयाराम ने बताया हैंगिंग ब्रिज से कूदने वाले व्यक्ति की शिनाख्त विज्ञान नगर निवासी हैमन्त चतुर्वेदी (44) के रूप में हुई। शिनाख्त उसके माता-पिता ने की। हैमन्त विज्ञान नगर में ही कोचिंग चलाता था। पूछताछ में मृतक के पिता रामगोपाल ने बताया हैमन्त से किसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह गुस्से में आत्महत्या करने की बात कहकर घर से निकल गया था। परिजनों ने विज्ञान नगर पुलिस को सूचना दी थी। विज्ञान नगर पुलिस ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। पुलिस कंट्रोल रूम में सभी जगह संदेश प्रसारित किए थे। इस बीच आरकेपुरम पुलिस को सूचना मिली कि कोई व्यक्ति हैंगिंग ब्रिज से नदी में कूद गया। पुलिस ने शव को निकलवाया। मृतक की फोटो विज्ञान नगर पुलिस को दी। परिजनों ने फोटो के आधार पर शिनाख्त हैमन्त के रूप में की। वहीं चम्बल में मिले एक और शव को मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।