24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Crime News: पेट्रोल पम्प डकैती की योजना बनाते 5 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार
Play video

Crime News: पेट्रोल पम्प डकैती की योजना बनाते 5 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने पेट्रोल पम्प डकैती की योजना बनाते 5 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश शहर के अलग-अलग थानों के 4 प्रकरणों में वांछित है और इनमें से दो बदमाशों पर पुलिस ने 5-5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Haboo Lal Sharma

•

Updated: 25 Jun 2024, 9:18 PM IST

रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने पेट्रोल पम्प डकैती की योजना बनाते 5 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश शहर के अलग-अलग थानों के 4 प्रकरणों में वांछित है और इनमें से दो बदमाशों पर पुलिस ने 5-5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था।

पेट्रोल पम्प डकैती की योजना

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि नॉर्दन बाइपास पर पुलिया के पास हथियारों से लैस बदमाशन एकत्र होकर बड़ी वारदात की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नॉर्दन बाइपास रंगपुर रोड नहर किनारे सर्कल के पास पेट्रोल पम्प डकैती की योजना बनाते हुए 5 बदमाशों को पकड़ा। बदमाशों के कब्जे से अवैध देशी कट्टा मय कारतूस, तेज धारदार चाकू, लाल मिर्च पाउडर व बाइक बरामद की है।

अलग-अलग थानों दर्ज 4 प्रकरणों में थे बदमाश वांछित

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में सांगोद थाना क्षेत्र के हिंगी हाल प्रेमनगर द्वितीय निवासी सुनील पांचाल (22) के खिलाफ विभिन्न थानों में 17 आपराधिक प्रकरण, डकनिया स्टेशन सूर्य नगर बस्ती निवासी विजय (21) के खिलाफ 10, बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर हाल बजरंगनगर डाढ़देवी माता मंदिर के निकट निवासी अजय साहनी (22) के खिलाफ 5, श्रीपुरा कोलीपाड़ा हाल बजरंगनगर डाढ़ देवी माताजी मंदिर के निकट निवासी दीपू (24) के खिलाफ 4 व प्रेमनगर पुलिस चौकी के पास निवासी यतीश उर्फ योगेश (24) के खिलाफ 7 आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

चोरी, बंधक बनाने व चाकू से जानलेवा हमले की वारदातें की कबूल

बदमाशों से पूछताछ में सुनिल पांचाल व विजय ने 12 जून को रिद्धि सिद्धि कॉलोनी में सूने मकान से सोने-चांदी के गहने व नगदी चोरी करने, 10 जून को सुनिल, विजय व अन्य ने उद्योग नगर में घर में घुसकर मारपीट कर तोडफ़ोड़ करने, 16 जून को सुनिल विजय, अजय, दीपू व अन्य ने एक युवक को जबरदस्ती गाड़ी में ले जाकर मारपीट करने व बंधक बनाने, 8 मई को उद्योग नगर थाना क्षेत्र में अजय ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकूमारकर जानलेवा हमला करने की वारदात करना कबूला है।