22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
Crime News: विवाहिता के साथ गैंगरेप: तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Play video

Crime News: विवाहिता के साथ गैंगरेप: तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोटा ग्रामीण के एक थाना क्षेत्र में दो दिन पहले विवाहिता के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।

Google source verification

कोटा ग्रामीण के एक थाना क्षेत्र में विवाहिता के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।

जरूरी काम का बनाना बनाकर बाइक पर बिठाकर सुनसान क्षेत्र में ले गया

कोटा ग्रामीण एसपी करन शर्मा ने बताया कि पीडि़ता ने 27 जून को थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि वह मनरेगा में काम करती है जहां शाबिर नाम व्यक्ति आया और जरूरी काम का बनाना बनाकर बाइक पर बिठाकर सुनसान क्षेत्र में ले गया जहां दो अन्य साथियों के साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने मामले की गम्भीरता से लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने अनुसंधान के बाद सामूहिक बलात्कार के आरोप में शुक्रवार रात तीन आरोपियों शाबिर पुत्र रोशन (39), वसीम पुत्र खलील अहमद (35) व गौतम खटीक पुत्र शोभराम (20) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधी में आरोपियों से मामले में गहनता से पूछताछ की जाएगी।