15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
Video: ढाबा मालिक का अपहरण कर की मारपीट, पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार
Play video

Video: ढाबा मालिक का अपहरण कर की मारपीट, पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

रावतभाटा में बुधवार रात एक ढाबा मालिक का बदमाशों ने अपहरण करने के बाद मारपीट कर बाड़ौली के पास कोटा रोड पर घायल अवस्था में पटककर फरार हो गए। पुलिस ने अपहरण व मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Google source verification

कोटा. रावतभाटा में बुधवार रात एक ढाबा मालिक का बदमाशों ने अपहरण करने के बाद मारपीट कर बाड़ौली के पास कोटा रोड पर घायल अवस्था में पटककर फरार हो गए। पुलिस ने अपहरण व मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि अपहरण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो सूचना मिली की बाड़ौली के पास कोटा रोड पर एक युवक गम्भीर घायल अवस्था में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में युवक ने अपना नाम नितेश पुष्पाकर (32) बताया और कहा की वह कोटा में सकतपुरा में रहता है और भैसरोडगढ़़ रोड पर ढाबा चलाता है। गुरुवार रात करीब 11.30 बजे ढाबे पर खाना बना रहा था उसी दौरान कुछ लोग हाथों में लाठियां लेकर आए और कहा की तू शराब बेचता है और लाठियों से मुझे मारने लगे। स्टॉफ बीच बचाव करने आया तो उनके साथ भी मारपीट की और मुझे जबरदस्ती कार में डालकर ले गए और बदमाशों ने कोटा रोड पर बाड़ौली के पास पटक कर फरार हो गए।

पुलिस ने घायल युवक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तार के लिए टीम का गठन किया। टीम ने अनुसंधान के बाद बदमाशों में से तीन आरोपियों रावतभाटा आरपीएस कॉलोनी निवासी नारायण गुर्जर (35), बिहार के गया जिला हाल बाड़ौलिया निवासी रंजन राजपूत (35) व झारखंड के पलामु जिला हाल बाड़ौलिया निवासी जयराम ठाकुर (26) को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच थानाधिकारी विक्रम सिंह राणावत कर रहे है।