Video: आंखों में मिर्ची झौंकी… वारदात का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
कोटा. नयापुरा थाना क्षेत्र में सूचना केन्द्र रोड पर बुधवार रात बाइक सवार युवक की आंखों में मिर्ची झौंकने के मामले में बदमाश पुलिस की गिरफ्त से गुरुवार को भी दूर रहे। पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई। पुलिस को घटनाक्रम की पूरी सीसीटीवी रिकार्डिंग मिल गई है। पुलिस ने घटना के बाद घटनास्थल के आसपास जांच की तो एक सीसीटीवी में पूरा घटनाक्रम दिखाई दे गया। सीसीटीवी में सूचना केन्द्र से थोड़ा आगे बाइक सवार तीन युवक हरजिंदर पर मिर्ची फैंकते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद बदमाशों की बाइक गिरते हुए नजर आ रही है।