23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
30 रुपए को लेकर मचा बवाल, छात्रों ने प्राचार्य को कक्ष में घुसने से रोका…
Play video

30 रुपए को लेकर मचा बवाल, छात्रों ने प्राचार्य को कक्ष में घुसने से रोका…

राजकीय कला महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान छात्रों से मोबाइल व बैग रखने के रूपये वसूलने के विरोध में प्रदर्शन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 9 Apr 2018, 7:18 PM IST

 

कोटा . राजकीय कला महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान छात्रों से मोबाइल व बैग रखने के रूपये वसूलने के विरोध में सोमवार को छात्र नेता सोनू मीणा के नेतृत्व में प्राचार्य कक्ष की कुंडी लगाकर बाहर विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान उन्होने प्राचार्य सहित अन्य व्याख्याताओं को अंदर प्रवेश नही करने दिया। उनका कहना था कि मोबाइल व बैग जमा करने के लिए एक छात्र से ३० रुपए लिए जा रहे है, जो बहुत ज्यादा है । उन्होने रेगुलर छात्रों के फ्री मोबाइल व बैग जमा तथा प्राइवेट छात्रों के १० रुपए मोबाइल तथा १० रुपए बैग जमा करने की मांग की। उन्होने छात्रों के मोबाइल व बैग निशुल्क अपने पास जमा कराएं। बाद में प्राचार्य सहित अन्य व्याख्याताओं के समझाने व उनकी मांग पर कल तक विचार करने के आश्वासन के बाद छात्र वहां से हटे। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता सुरेन्द्र मीणा, मनीष मीणा,अजयराज सोलंकी, अरबाज खान , मनोहर सिंह, अनिल मीणा, रणजीत मीणा, जिगरी जलोदा, बिट्टू मीणा, राजाराम मीणा सहित कई छात्र उपस्थित थे।