16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Kota: वीर योद्धा सांगाजी महाराज की प्रतिमा लगाने की मांग, सर्व समाज की बैठक में बनी रणनीति

बैठक में सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय एक समिति का गठन किया गया, जो इस पहल को आगे बढ़ाएगी और कार्रवाई की दिशा तय करेगी।

Google source verification

कोटा

image

Ashish Joshi

Jan 29, 2026

सांगोद में वीर योद्धा सांगाजी जी गुर्जर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बुधवार रात को रामद्वारा परिसर में सर्व समाज के लोगों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्व समाज के लोगों ने सांगोद में शीघ्र सांगाजी महाराज की प्रतिमा लगाने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। बैठक में सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय एक समिति का गठन किया गया, जो इस पहल को आगे बढ़ाएगी और कार्रवाई की दिशा तय करेगी।

बैठक में वक्ताओं ने बताया कि सांगाजी महाराज ने सांगोद और आसपास के बारह खेड़ों की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी। वीर योद्धा सांगाजी ने युद्ध के दौरान अपने सिर के कटने के बावजूद दुश्मनों को हराने में सफलता हासिल की। आज भी सांगो मोहल्ले में उनके सिर और शीतला चौक में उनके धड़ के रूप में प्रतीकों की पूजा होती है।

हालांकि, यह विडंबना है कि सांगोद में इस वीर योद्धा के नाम पर न तो कोई प्रमुख स्थान है और न ही उनकी कोई प्रतिमा स्थापित की गई है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समिति ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर से मुलाकात करेगी और इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।