24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Live Video: तेज रफ्तार कार टोल प्लाजा पर स्लिप लेन के डिवाइडर से टकराकर पलटी
Play video

Live Video: तेज रफ्तार कार टोल प्लाजा पर स्लिप लेन के डिवाइडर से टकराकर पलटी

झालावाड़ रोड पर मंडाना टोल प्लाजा पर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टोल प्लॉजा पर मौजूद कर्मचारियों ने दौडकऱ कार में फंसे दम्पत्ति व बच्चों को बाहर निकाला।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Haboo Lal Sharma

•

Updated: 27 Jun 2024, 6:52 PM IST

झालावाड़ रोड पर मंडाना टोल प्लाजा पर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टोल प्लॉजा पर मौजूद कर्मचारियों ने दौडकऱ कार में फंसे दम्पत्ति व बच्चों को बाहर निकाला।

मंडाना टोल प्लाजा

ताथेड़ के पास पीपल्दा निवासी दीपक मेघवाल (32) ने बताया कि पत्नी मीना दोनों बेटियों 6 वर्षीय परी व 9 माह साक्षी के साथ कुछ दिन से मंडाना के निकट मांदलिया गांव पीहर गई हुई थी। वह दोपहर 12 बजे ससुराल से पत्नी व बेटियों के साथ कार से गांव के लिए रवाना हुआ। करीब एक बजे मंडाना टोल प्लॉजा पर स्लिप लेन के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना के बाद टोल पर मौजूद कर्मचारी दौड़े और कार में फंसे परिवार को बाहर निकाला तथा कार को सीधा कर सडक़ किनारे खड़ा किया। दुर्घटना में कार सवार परिवार को मामूली खरोंचे आई है। घटना बाद दीपक ने अपनी पत्नी व बच्चों को वापस ससुराल भेज दिया।