कोटा . भाजपा के राष्ट्रीय आह्वान पर गुरुवार को सांसद ओम बिरला पार्टी के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ सुबह 9 बजे से गांधी उद्यान के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष अनशन पर बैठे।
Bribe case: निजी बिजली कम्पनी का ठेकाकर्मी व दलाल एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
भाजपा कार्यकर्ता सुबह 8 बजे ही सांसद के शक्ति नगर स्थित आवास पर एकत्रित होने लग गए थे, यहां से जुलूस के रूप में अनशन के लिए रवाना हुए। महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष अनशन पर बैठे गए। यहां कार्यकर्ताओं ने रामधुनी की।
Bribe case: 7 लाख के जुर्माने से बचना है तो 5 लाख दे दो, मामला ऊपर के ऊपर ही सुलटा देंगे, क्यों टेंशन लेते हो
बिरला के साथ अनशन पर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, महापौर महेश विजय, नगर विकास न्यास अध्यक्ष रामकुमार मेहता, भाजपा शहर अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय, देहात अध्यक्ष जयवरीसिंह, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा, पार्टी के शहर महामंत्री अरविंद सिसोदिया, जगदीश जिंदल, अमित शर्मा, युवा मोर्चा के देहात अध्यक्ष डॉ. बद्रीगोचर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी धरने पर बैठे।
Read More: कोटा में हवाई सेवा शुरू, अब डेढ़ घंटे में पहुंचो दिल्ली, पहले दिन 7 यात्रियों ने किया सफर
अनशन पर कोटा दक्षिण के ज्यादातर पार्षद भी शामिल हुए। इस मौके पर सांसद बिरला ने कहा कि कांग्रेस का लोकतंत्र से विश्वास उठ गया है, इसलिए संसद को नहीं चलने दिया गया है। कांग्रेस को भाजपा का विकास पच नहीं रहा है, इसलिए ऐसी हरकतें की जा रही है। इसका जनता ही सीधा जवाब देगी।