24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Murder: जमीन विवाद को लेकर चाचा-भतीजे की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार
Play video

Murder: जमीन विवाद को लेकर चाचा-भतीजे की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

जमीन के विवाद को लेकर चाचा-भतीजे की हत्या के मामले में सांगोद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Haboo Lal Sharma

•

Updated: 23 Jun 2024, 7:47 PM IST

जमीन के विवाद को लेकर चाचा-भतीजे की हत्या के मामले में सांगोद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जमीनी विवाद को लेकर की हत्या

कोटा ग्रामीण एसपी करन शर्मा ने बताया कि 21 जून को सांगोद थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा के माल में कोटा रोड पर जमीनी विवाद को लेकर परिवारजनों ने मिलकर रवि उर्फ अर्जुन व अशोक के साथ लड़ाई झगड़ा कर मारपीट की जिसमें दोनों की मौत हो गई। आरोपियों ने मृतकों की बाइक को क्षतिग्रस्त कर कोटा रोड पर लाकर एक्सीडेंट का रूप देने के लिए लाकर पटक दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अनुसंधान के बाद हत्या के मामले में फरार आरोपियों सांगोद थाना क्षेत्र के रेतीपाड़ा निवासी प्रेमचंद कुमावत (61) व महेन्द्र कुमावत (38), गुजराती मोहल्ला सांगोद निवासी नरोत्तम कुमावत (54) व ग्यारसीलाल कुमावत (45) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने लकडिय़ों व कुल्हाड़ी से मारपीट कर दोनों की हत्या कर दी।