26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Rajasthan Ka Ran : ऐसा क्लोरोफॉर्म सुंघाया कि लोग बेहोश हो गए, अब ऐसा नहीं चलेगा
Play video

Rajasthan Ka Ran : ऐसा क्लोरोफॉर्म सुंघाया कि लोग बेहोश हो गए, अब ऐसा नहीं चलेगा

संवाददाताओं से बातचीत में बोले पूर्व शांति धारीवाल, टीवी पर मोदी दिखाई देते हैं तो लोग चैनल बदल लेते हैं।    
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 9 Nov 2018, 8:19 PM IST

कोटा. पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने कहा, पिछले विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने ऐसा क्लोरोफार्म सुंघाया कि लोग बेहोश हो गए, लोग ये समझे कि इनको भी मौका देकर देखें। क्योंकि भाजपा ने झूठे वादे जो किए थे, वैसे वादे कांग्रेस ने नहीं किए। इसलिए भाजपा को वोट मिल गए। पत्रकारों से चर्चा करते धारीवाल ने शुक्रवार को कहा, जनता को कांग्रेस शासन के कार्य याद आ रहे हैं। कोटा उत्तर विधानसभा को ही देख लीजिए कांग्रेस के शासन में जो कार्य हुए, उनका रख रखाव भी ठीक से नहीं हो पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी आंकड़े पेश करके जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जाता रहा, लेकिन इसमें भी भाजपा सफल नहीं हो पाई। इसलिए इस बार मोदी आएंगे तो जनता उनकी बात पहले की तरह नहीं सुनेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि झूठे वादों से लोग इतने दु:खी हैं कि टीवी पर मोदी दिखाई देते हैं तो लोग चैनल बदल लेते हैं।

दीवाली पर लगा रहे थे हार-जीत की बाजी लेकिन महंगी पड़ी यह सौदेबाजी…

नोटबंदी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

कोटा। नोटबंदी की बरसी पर कांगे्रस की ओर से शुक्रवार को कलक्ट्री पर प्रदर्शन किया गया। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में पहुंचे और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। भीड़ को देखते हुए यहां पुलिस बल तैनात किया गया गया। शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने कहा, नोटबंदी से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को जीना मुहाल हो गया। धनिक लोगों ने अपना काला धन सफेद कर लिया। भाजपा ने बिना सोचे समझे यह फैसला देश की जनता पर लाद दिया था।

 

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़