24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर बोले, चन्द्रकांता मेरी छोटी बहन,  उनकी नाराजगी का सवाल ही नहीं उठता…
Play video

भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर बोले, चन्द्रकांता मेरी छोटी बहन, उनकी नाराजगी का सवाल ही नहीं उठता…

नामांकन पत्र भरने के बाद बोले विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ेंगे
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

DHIRENDRA TANWAR

•

Updated: 14 Nov 2018, 2:13 PM IST

कोटा. रामगंजमंडी. रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला, भाजपा देहात अध्यक्ष जयवीरसिंह समेत क्षेत्र के पदाधिकारी मौजूद रहे। नामांकन भरने के बाद दिलावर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सबसे बड़ा मु्ददा विकास का रहेगा। विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ेंगे। क्षेत्र के लोगों से सम्पर्क करेंगे। क्षेत्र के लोगों से प्रगाढ़ सम्बंध हंै और हो जाएंगे।

मेघवाल ढूंढ रही हैं नया ठिकाना, पूर्व मंत्री वर्मा की बढ़ी धड़कनें….

मदन दिलावर से जब पूछा गया कि जो लोग नाराज हैं उन्हें मनाने के लिए क्या करेंगें। इस पर दिलावर बोले कि मेरी जानकारी मे कोई नाराज नहीं है। और जो नाराज है उससे बातचीत करेंगे। मेरे से नाराजगी का कोई कारण भी नहीं होता। क्यों कि में तो पिछले 5 साल से इस विधानसभा क्षेत्र में आया ही नहीं हूं। मैं तो पहली बार नामांकन दाखिल करने आया हूं।

रामगंजमंडी के भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर ने भरा नामांकन…

चन्द्रकांता मेघवाल के टिकट कटने व उसके बाद उनके समर्थकों द्वारा इस्तीफे देने के सवाल पर कहा कि मैरी जानकारी में नहीं है कि किसी ने कोई इस्तीफे दिए हो। चन्द्रकांता मेघवाल मेरी छोटी बहन की तरह है और उनकी नाराजगी का तो काई सवाल ही नहीं उठता। स्वयं मेघवाल ने मुझसे कहा है कि भाईसाइब मैं आपसे कोई नाराज नहीं हूं। जयपुर हूं आ रही हूं और आपके नामांकन पत्र भरने के समय शामिल रहूंगी। चुनाव में जीतते के बाद क्षेत्र के विकास के लिए क्या प्राथमिकता होगी इस सवाल पर दिलावर बोले कि क्षेत्र के सर्वार्गीण विकास ही मेरी प्राथमिकता है। मैं यह कह सकता हूं कि आप मुझे चुनने के बाद यह नहीं कह सकेंगे कि गलत प्रत्याशी चुन लिया।