3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखीमपुर खेरी

खूंखार कुत्तों ने हिरण को बनाया अपना शिकार

ग्रामीणों ने जब हिरन को देखा तो उन्होने कुत्तों को वहां से भगा कर हिरन को बचाया और वन विभाग को इसकी सूचना दी।

Google source verification

लखीमपुर खीरी. तराई क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के कारण दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में भी पानी भर गया है। जिससे वन्य जीवों ने आबादी की ओर रूख करना शुरू कर दिया है। यह वन्यजीवों के लिये घातक साबित हो रहा है। ताजा मामला सोमवार की सुबह का है। पलिया रेंज के ग्राम पटिहन के गजरौरा क्षेत्र में एक हिरन भटकते हुए गांव में पहुंच गया। जहां उस पर कुत्तों ने हमला कर दिया। जिससे हिरन ग॔भीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने जब हिरन को देखा तो उन्होने कुत्तों को वहां से भगा कर हिरन को बचाया और वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे और हिरन को पलिया के सिघंय्या स्थित वन निगम के कार्यालय लेकर आए। जहां पर रेस्क्यू किए गए हिरन का डब्ल्यूटीआई के चिकत्सकों को बुलाकर इलाज किया गया और उसके बाद हिरन को जगलों में छोड़ दिया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी एक हिरण यहां आ पहुंचा था जिसे कुत्तों ने घायल कर दिया था उसे भी वन विभाग की टीम ले गई थी। कुल मिलाकर वन्य जीवों का इस तरह से आबादी क्षेत्र में पहुंचना और उनका घायल हो जाना बेहद दुखद है। बाढ़ की रोकथाम के प्रयासों के साथ ही इन मासूम जीवों को सुरक्षित रखने के लिए भी वन विभाग को उचित प्रबंध करने होंगे। मामले पर वन रक्षक विजेदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायल हिरण का इलाज करा कर उसे जंगल में पुनः छोड़ दिया गया है। वन विभाग लगातार ऐसे वन्यजीवों पर नजर बनाए हैं जो भटक कर आबादी क्षेत्र तक पहुंच रहे हैं। बाढ़ के पानी से यह समस्या आन खड़ी हुई है। इसके स्थाई समाधान के लिए वन महकमा विचार कर रहा है। साथ ही लोगों से अपील करता है कि अगर कोई वन्य जीव उनके गांव या घर के आस-पास दिखे तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें।