
लखनऊ. यूपी के उपचुनावों में बीजेपी की हार से उत्साहित सपा-बसपा लोकसभा चुनाव में गठबंधन को आतुर हैं, लेकिन मायावती फूंक-फूंक कर कदम रख रही हैं। गठबंधन की अटकलों के बीच मायावती साफ कह चुकी हैं कि सम्मानजक सीटें मिलने पर ही बसपा गठबंधन की दिशा में आगे कदम बढ़ाएगी। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के सामने भी एक बड़ी शर्त रख दी है, जिससे कांग्रेसी खेमे में बेचैनी बढ़ गई है।