5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ

Birthday see video : 81 साल के हुए मुलायम सिंह यादव पार्टी कार्यालय में हुआ धमाल

डाॅ0 राममनोहर लोहिया के सहयोगी लज्जाराम शर्मा ने भी उन्हें बधाई दी।

Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Nov 22, 2019

लखनऊ , समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिवस आज राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों तथा उत्तराखण्ड में समारोह पूर्वक मनाया गया। गरीबों में फल एवं भोजन बांटा गया। शहर में कई स्थानों पर केक काटकर तथा लड्डू बांटकर जन्मदिन मनाया गया। समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में आज हजारों कार्यकर्ताओं और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सोल्लास मनाया गया। प्रसिद्ध कवि एवं हिन्दी संस्थान के पूर्व अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने केक काटा और मुलायम सिंह के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। डाॅ0 राममनोहर लोहिया के सहयोगी लज्जाराम शर्मा ने भी उन्हें बधाई दी।