25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ
IPS सुरेंद्र दास से जब आखिरी बार मिलने पहुंची उनकी पत्नी, चीख-चीखकर पति को बुलाया वापस
Play video

IPS सुरेंद्र दास से जब आखिरी बार मिलने पहुंची उनकी पत्नी, चीख-चीखकर पति को बुलाया वापस

IPS सुरेंद्र दास से जब आखिरी बार मिलने पहुंची उनकी पत्नी, चीख-चीखकर पति को बुलाया वापस, आसुओं का आया सैलाब
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 10 Sep 2018, 2:40 PM IST

लखनऊ. पांच दिनों से मौत से जंग लड़ रहे एसपी सुरेंद्र दास ने रविवार को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में अंतिम सांस ली। सुरेंद्र दास का अंतिम संस्कार आज लखनऊ में हुआ। बलिया के मूल निवासी आइपीएस अफसर सुरेंद्र दास ने बीते मंगलवार कानपुर में आत्महत्या का प्रयास किया था।

लखनऊ में उनके निवास स्थान एकता नगर में कल शाम जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पहुंचा तो लोगों की आंखों के आंसुओं की धार रुकी ही नहीं। उनकी पत्नी रवीना जब आखिरी बार एसपी सुरेंद्र दास के पार्थिव शरीर के दर्शन करने पहुंची तो चीख चीखकर पति को वापिस बुलाने लगी। आंखों से आसुअों का सैलाब बहने लगा। परीजनों ने पहुंचकर उनको शांत करवाया।

उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग लगातार आते ही रहे। आज सुबह पुलिस के आलाअधिकारी पहुंचे और घर पर अंतिम संस्कार की रीतियों के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को भैंसा कुंड रवाना किया गया। लखनऊ में भैंसा कुंड पर गोमती नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।