27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ
वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट प्रदर्शिनी का हाल- चिकनकारी वर्कर्स करते रहे ग्राहकों का इंतजार
Play video

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट प्रदर्शिनी का हाल- चिकनकारी वर्कर्स करते रहे ग्राहकों का इंतजार

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट प्रदर्शिनी का हाल- चिकन वर्कर्स करते रहे ग्राहकों का इंतजार
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 28 Oct 2018, 5:19 PM IST

लखनऊ. योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ODOP ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ के तहत राजधानी लखनऊ में रविवार को चिकनकारी व जरी जरदोजी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शिनी में लखनऊ, उन्नाव, बरेली समेत आठ जिलों से वर्कर्स अपने-अपने उत्पाद लेकर आए। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि ओडीओपी के तहत जल्द ही प्रदेश के 10 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। एक तरफ सीएम योगी इस योजना के लाभ की जानकारी दे रहे थे तो दूसरी तरफ प्रदर्शनी में आठ जनपदों से अपने उत्पाद लेकर आए लोग ग्राहकों का इंतजार करते रहे। कई चिकनकारी वर्कर्स ने बताया कि तीन दिन से ये प्रदर्शिनी लगी है लेकिन लगभग न बराबर लोग इसे देखने आ रहे हैं। सोमवार तक ये प्रदर्शिनी लगी रहेगी। (ऊपर देखें वीडियो)

प्रदर्शिनी में हाथ लगी निराशा

इस प्रदर्शिनी में लखनऊ, उन्नाव, बरेली समेत आठ जिलों से अपने-अपने उत्पाद लेकर आए लोगों की निराशा हाथ लगी।चिकनकारी वर्कर राखी शर्मा ने बताया कि अभी तक उनके स्टॉल पर पिछले तीन दिन से एक भी चिकनकारी प्रोडक्ट नहीं बिखा। वहीं सईद ने बताया कि शहर से काफी दूर प्रदर्शनी होने के कारण ग्राहक नहीं आ रहे। सरकार को चिकनकारों का दर्द समझते हुए ऐसी प्रदर्शनी का आयोजन शहर के बीच में करना चाहिए।

 

gg

चिकनकारी वर्कर अफसाना खान ने बताया कि अमेजन के जरिए उनका बनाया एक प्रोडक्ट बिका है लेकिन प्रदर्शिनी में अभी तक कोई ग्राहक नहीं मिला है। शहर से आयोजन स्थल की दूरी इसका अहम कारण है।

 

सीएम ने गिनाए योजना के लाभ


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा इस योजना से 1.65 लाख हस्तशिल्पियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना से शुरुआत होने से लेकर अब तक 11755 चिकनकारी और जरदोजी हस्तशिल्पी जुड़ चुके हैं।जम्मू कश्मीर और आंध्र प्रदेश ने भी यूपी की इस योजना पर कार्ययोजना बनानी शुरू की है, पहले चरण में आज चिकनकारी जरी जरदोजी से जुड़े प्रदेश से 8 जनपद की प्रदर्शनी अवध शिल्प ग्राम में आयोजित की है। वाराणसी की साड़ी, भदोही की कालीन,आगरा का लेदर वर्क, मुरादाबाद में ग्लास से सम्बंधित उत्पाद,इत्र के लिए कन्नौज में, स्पोर्ट्स के लिए मेरठ में हर एक जनपद की अलग पहचान है।

कई चिकनकारी वर्कर्स को मिली टूल-किट

इतने हस्तशिल्पी बैंको के पास जाते तो बैंक आनाकानी करते, जब प्रशासन बीच में आया तो मिडल मैन द्वारा लीकेजेज की सम्भावना खत्म हुई।अमेजन जैसी संस्थाएं सामने आ रहीं हैं ओडीओपी के लिए ,हमारे सामने एक अवसर है जिस दिन राष्ट्र्पति आए थे उसदिन 4500 हस्तशिल्पियों को जोड़ा था। लगातार लोग इस योजना से जुड़ रहे हैं। खादी ग्रामोद्योग व लधु उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने इस दौरान कहा कि चिकनकारी वर्कर्स का वक्त अब बदल रहा है। कार्यक्रम के दौरान कई चिकनकारी वर्कर्स को टूल किट भी दी गई।

पहले यूपी में निवेश से डरते थे लोग

इस दौरान सीएम योगी बोले, पहले यूपी में लोगों को भय डर था वो निवेश को नहीं आते थें इस बार आएं हैं।पहले हमने प्रोत्साहन देने के बजाय उसे खेमेबाजी में बांटने का प्रयास किया नौजवान यहां से पलायन करने को मजबूर हुआ प्रदेश उसकी ऊर्जा प्रतिभा का लाभ नहीं ले पाया, अब माहौल बना है।प्रदेश में 10 लाख से अधिक नौजवानों को नौकरी रोजगार की संभावना आने वाले समय में देने में हम सफल होंगे।