
नई दिल्ली: कश्मीर से आए दिन वहां के नागरिकों और सेना के बीच संघर्ष की खबरें आती हैं। कश्मीर में भारतीय सेना आतंकियों और बॉर्डर पर पाकिस्तानी सैनिकों से तो भिड़ती ही है, लेकिन कभी-कभी घाटी में वहां के नागरिकों और सेना के बीच भी तनाव की स्थिति बन जाती है, लेकिन इस बीच सभी भारतवासियों के दिल को छू लेने वाली एक तस्वीर कश्मीर से सामने आई है।
सोशल मीडिया पर आया कश्मीरी बच्ची का वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कश्मीर के लोगों और सेना के बीच के एक रिश्ते को दिखाया गया। वैसे तो ये कहा जाता है संघर्ष की वजह से कश्मीर में नागरिकों और सेना के तनाव रहता है, लेकिन इस वीडियो में इसका उलटा नजारा दिख रहा है जो कि कश्मीर की हकीकत को दिखाता है कि आम कश्मीरी किस तरह सेना के जवानों से लगाव रखता है।
सेना के को सुनाया सपना चौधरी का गाना
सोशल मीडिया पर इस कश्मीरी बच्ची के वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, जो कि सेना सेना के जवान का हाथ पकड़ कर खड़ी है। इस दौरान बच्ची सपना चौधरी के फेमस सॉन्ग ‘तेरी आख्या को यो काजल’ की कुच लाइनें गुनगुना रही है। ये वीडियो पुलवामा जिले का बताया जा रहा है। शनिवार को भारतीय सेना के कुछ जवान पुलवामा जिले के मलंगपुरा क्षेत्र में पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने बच्चों को मिठाइयां बांटी। इसी दौरान एक छोटी बच्ची ने सेना कर्मियों के लिए गाना गाया और कई सारे बच्चों ने भविष्य में आर्मी में शामिल होने की इच्छा भी जाहिर की। इन सारी बातों की जानकारी इंडियन आर्मी ने ट्विटर पर दी और एक वीडियो भी शेयर किया।