नई दिल्ली। देश के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। वयोवृद्ध राम जेठमलानी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
हालांकि अंतिम समय राम जेठमलानी अपने दिल्ली स्थित आवास पर ही थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से न केवल न्यायपालिका, बल्कि देश की सियासत को भी बड़ा झटका लगा है।