15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
VIDEO: पिकनिक मनाने जा रहे लोगों का मजा हुआ किरकिरा, घटी एक खौफनाक घटना
Play video

VIDEO: पिकनिक मनाने जा रहे लोगों का मजा हुआ किरकिरा, घटी एक खौफनाक घटना

शुक्रवार की सुबह गोदावरी नदी में चल रहे नाव पर अचानक भीषण आग लग गई।
Google source verification

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले से एक दुखभरी घटना सामने आई है। शुक्रवार की सुबह गोदावरी नदी में चल रहे नाव पर अचानक भीषण आग लग गई। बता दें कि इस नाव में कुल 80 लोग सवार थे जिसमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह एक निजी नाव था। इसमें सवार लोग पिकनिक मनाने के लिए पप्पीकोंडालू (जो कि एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पोट है) जा रहे थे। नदी में दो पहाडियों के बीच संकरे रास्ते से होकर गुजरते समय अचानक उनके नाव पर भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि सुबह-सुबह राजमुंदरी में नाव शुरू हो गई थी और यात्रियों ने वीरपुलंका गांव के एक तीर्थस्थल पोचम्मा गांधी में कुछ देर के लिए रुके थे। कुछ समय बाद एक बार फिर से नाव शुरु हुई और नाव के क्रू मेंबर नाश्ता सर्व करने लगे। कुछ मिनट बाद कुछ यात्रियों ने देखा कि नाव के इंजन से धुआं निकल रहा है, जिसके बाद नाव के स्टाफ को बताया गया। एक यात्रि ने बताया कि देखते ही देखते तुरंत पूरे नांव में भीषण आग लग गई। सबसे बड़ी बात रही कि समय रहते सभी यात्रियों को बचा लिया गया। कुछ यात्री नदी में जम्प कर तैरते हुए नदी के तट तक पहुंच गये।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत