3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

गले मिलकर मनाई गई बकरीद, बधाइयां देने की लगी होड़

नागौर. ईद-उल-अजहा सोमवार को हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर सुबह से ईदगाहों पर नमाजियों की भीड़ उमडऩे लगी। नमाज शुरू होने के पहले ही ईदगाह एवं मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी नजर आई। सर्किट हाउस के निकट स्थित ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे नमाज शुरू हुई तो पूरी ईदगाह भरी नजर आई। हजारों […]

Google source verification

नागौर. ईद-उल-अजहा सोमवार को हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर सुबह से ईदगाहों पर नमाजियों की भीड़ उमडऩे लगी। नमाज शुरू होने के पहले ही ईदगाह एवं मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी नजर आई। सर्किट हाउस के निकट स्थित ईदगाह में सुबह साढ़े सात बजे नमाज शुरू हुई तो पूरी ईदगाह भरी नजर आई। हजारों नमाजियों के सर एक साथ अल्लाह की बारगाह में झुके तो पूरा माहौल अकीदत के रंग में बदला नजर आया। नमाज के साथ ही अमन-चैन की दुआ की गई। नमाज के बाद एक-दूसरे को ईद की बधाइयां दी गई गई। इसको लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों में चहल-पहल रही। शाम को कई शहर के पार्कों में भीड़ रही।