14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

Nagaur patrika…नागौर खनन परिक्षेत्र में अवैध खनन की जंग: पकड़े जाने के बाद भी दोनों के बीच एक-दूसरे को मात देने की होड़…VIDEO

नागौर. खनन माफिया और अवैध खनिज परिवहन पर शिकंजा कसते हुए जिला खनन विभाग ने बीते दिनों बड़ी कार्रवाई की है। नागौर जिले के विभिन्न खनन परिक्षेत्रों में की गई सघन जांच में कुल 116 मामले पकड़े गए। इनमें 11 मामले अवैध खनन के, 99 मामले अवैध रूप से खनिज पदार्थों का परिवहन करने के […]

Google source verification

नागौर. खनन माफिया और अवैध खनिज परिवहन पर शिकंजा कसते हुए जिला खनन विभाग ने बीते दिनों बड़ी कार्रवाई की है। नागौर जिले के विभिन्न खनन परिक्षेत्रों में की गई सघन जांच में कुल 116 मामले पकड़े गए। इनमें 11 मामले अवैध खनन के, 99 मामले अवैध रूप से खनिज पदार्थों का परिवहन करने के और 6 मामले अवैध रूप से खनिज पदार्थों का स्टॉक करने के शामिल हैं। केवल चार माह के अंतराल में हुए इन सभी मामलों में कुल 1 करोड़ 49 लाख 60 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया, जबकि 31 मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इतनी कार्रवाइयों के बाद भी खनन माफिया एवं खनिज विभाग के बीच एक-दूसरे को मात देने की होड़ चल रही है।

कार्रवाई के दौरान सबसे ज्यादा जुर्माना रियाबड़ी और मेड़ता परिक्षेत्र में वसूला गया, जबकि खींवसर और जायल में भी बड़ी संख्या में मामले पकड़े गए। खनिज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए अलग से टीम बनाई गई है। कार्रवाई करने के साथ ही इनकी गतिविधियों पर नजर रखने की भी व्यवस्था की गई है। त

परिक्षेत्रवार कार्रवाई…………..
नागौर परिक्षेत्र

नागौर परिक्षेत्र में अवैध खनन के 2 मामले पकड़े गए। अवैध रूप से खनिज परिवहन के 7 मामले सामने आए। कुल 5 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया और 3 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई।
मूण्डवा परिक्षेत्र
मूण्डवा में 3 मामले अवैध खनन के और 6 मामले अवैध परिवहन के पकड़े गए। कुल 9 मामलों में 22.76 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया और 1 एफआईआर दर्ज की गई।
जायल परिक्षेत्र
यहां केवल अवैध परिवहन के 15 मामले पकड़े गए। इन पर 12.58 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया और 1 एफआईआर दर्ज हुई।
खींवसर परिक्षेत्र
अवैध खनन के 3 और अवैध परिवहन के 15 मामले पकड़े गए। कुल 18 मामलों में 9.52 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया और 4 एफआईआर दर्ज की गईं।
रियाबड़ी परिक्षेत्र
यहां कार्रवाई सबसे बड़ी रही। अवैध खनन के 2, अवैध परिवहन के 27 और अवैध स्टॉकिंग के 5 मामले पकड़े गए। कुल 34 मामलों में 46.53 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया और 22 एफआईआर दर्ज कराई गईं।
मेड़ता परिक्षेत्र
मेड़ता में 1 मामला अवैध खनन का, 24 मामले अवैध परिवहन के और 1 मामला अवैध स्टॉकिंग का पकड़ा गया। कुल 26 मामलों में 47.88 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।
डेगाना परिक्षेत्र
डेगाना में केवल अवैध परिवहन के 5 मामले पकड़े गए। इन पर 5.33 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।

जिले में कुल कार्रवाई
कुल मामले – 116
अवैध खनन – 11
अवैध परिवहन – 99
अवैध स्टॉकिंग – 6
कुल जुर्माना – 1.49 करोड़
एफआईआर दर्ज – 31

सबसे ज्यादा जुर्माना

मेड़ता – 47.88 लाख
रियाबड़ी – 46.53 लाख

सबसे ज्यादा एफआईआर

रियाबड़ी – 22 एफआईआर

सबसे कम मामले

डेगाना – 5 मामले

इनका कहना है…
खनन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में खनिज माफिया पर निगरानी और सख्ती बढ़ा दी गई है। अब बिना अनुमति खनन, परिवहन या स्टॉकिंग करने वालों के खिलाफ तुरंत आर्थिक दंड और कानूनी कार्रवाई होगी। विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि ऐसे मामलों की सूचना तुरंत दें ताकि जिले में प्राकृतिक संसाधनों की लूट को रोका जा सके।
जयप्रकाश गोदारा, खनि अभियंता, खनिज विभाग नागौर