23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

Nagaur patrika…फागोत्सव में बरसे फूल, सजा श्याम दरबार, गूंजे भजन…VIDEO

नागौर. भारत विकास परिषद् की ओर से होली स्नेह मिलन फागोत्सव का आयोजन बाठडियों का चौक स्थित ब्राह्मण स्वर्णकार समाज भवन में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में फागोत्सव के साथ श्याम दरबार सजाया गया। शाखा अध्यक्ष रामानुज मालाणी ने बताया कि परिषद् परिवार की बेटियों ने राधा-कृष्ण की सजीव झांकी प्रस्तुत की। इसमें कृष्णा चांडक […]

Google source verification

नागौर. भारत विकास परिषद् की ओर से होली स्नेह मिलन फागोत्सव का आयोजन बाठडियों का चौक स्थित ब्राह्मण स्वर्णकार समाज भवन में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में फागोत्सव के साथ श्याम दरबार सजाया गया। शाखा अध्यक्ष रामानुज मालाणी ने बताया कि परिषद् परिवार की बेटियों ने राधा-कृष्ण की सजीव झांकी प्रस्तुत की। इसमें कृष्णा चांडक ने कृष्ण व दिव्या सिकावत ने राधा का रूप धारण किया। अंजली सारडा, राधिका अटल, वैदिका मूंदड़ा, तृप्ति राठी, विनीता टाक, राधिका सारडा और स्नेहा मूंदड़ा ने गोपियों का स्वरूप निभाया। झांकी का श्रृंगार विनीता टाक ने किया। परिषद के सह सचिव शरद कुमार जोशी के गाए गए भजन श्याम आएंगे पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान मुन्ना स्वर्णकार ने एक से बढकऱ एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। संगीता बजाज, प्राची राठौड़, ऋतु रांकावत और खुशी शर्मा ने फाग गीतों की प्रस्तुति दी। श्याम दरबार सजाने एवं पुष्प होली के लिए 80 किलो से अधिक पुष्प अर्पित किए गए।