6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

icon

प्रोफाइल

नागौर

VIDEO…गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आ के जयकारों के साथ हुए विदा…..नागौर की और भी ताजा खबरें देखिये इसके साथ

नागौर. जिले में मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विराजित गणपति प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में पंडालों एवं घरों में विराजित गणपति की प्रतिमाओं की शोभायात्राएं वैदिक मंत्रोच्चार के बैंड, बाजे की धुन पर तालाबों पर पहुंची तो माहौल बदला नजर आया। शोभायात्रा में पूरे रास्ते श्रद्धालू गणपति के भजन की […]

Google source verification

नागौर. जिले में मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विराजित गणपति प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में पंडालों एवं घरों में विराजित गणपति की प्रतिमाओं की शोभायात्राएं वैदिक मंत्रोच्चार के बैंड, बाजे की धुन पर तालाबों पर पहुंची तो माहौल बदला नजर आया। शोभायात्रा में पूरे रास्ते श्रद्धालू गणपति के भजन की धुन पर झूमते हुए चल रहे थे।
नृत्य करते चल रहे थे श्रद्धालु
शाम को को शहर के पुराना हॉस्पिटल मार्ग, नया दरवाजा, गांधी चौक, सदर बाजार, बीकानेर रेलवे फाटक आदि के मार्ग पर गणपति प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकलने का दौर जारी रहा। रंगों गुलाल के उड़ते रंगों में शोभायात्रा में शामिल महिलाएं एवं युवतियां गणपति के गूंजते भजनों पर नृत्य करते हुए चल रही थी। इसका कई जगहों पर फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
सूने तालाबों के किनारे लगा मेला
राठौड़ी कुआं सारदापुरम रोडवेज डिपो के पीछे से चेनार, प्रताप कॉलोनी शिव कॉलोनी, लोहिया का चौक, इंद्रा कॉलोनी, व्यास कॉलोनी, नकासगेट, हाथी चौक, बाठडिया का चौक, नृसिंह चौक, चांदीवाड़ा, बख्तासागर तालाब क्षेत्र, माही दरवाजा, सदर बाजार, किले की ढाल, वाटरवक्र्स चौराहा, बीकानेर रोड एवं इसके आसपास के मोहल्लों से गणपति की प्रतिमा के साथ उमड़े श्रद्धालुओं की भीड़ से तालाबों एवं नाडियों के किनारों पर जनसैलाब का दृश्य नजर आया।
अगले बरस जल्दी आ
गणपति की प्रतिमा के साथ डीजे की धुन पर गूंजते भजनों पर थिरकती चलती महिलाओं के साथ ही पूरा शहर गणपति की भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। रंगों में लिपे-पुते श्रद्धालु गणपति का गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आ के जयघोष करते चल रहे थे। गिनाणी तालाब, रीको हाउसिंग बोर्ड, तालाब, जाजोलाई नाडी में हाउसिंग बोर्ड तालाब, थंबोलाई नाड़ी डेह पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ से आमतौर पर सूने रहने वाले तालाब गुलजार रहे। इन तालाबों में अलग-अलग जगहों पर सौ से ज्यादा गणपति प्रतिमा का विसर्जन हुआ। शहर के मिश्रावाड़ी, जयमल जैन पौधशाला मार्ग एवं तेलीनाडा आदि क्षेत्रों में भी गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इन क्षेत्रों में भी तालाबों के किनारे गणपति की प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। शहर के गांधी चौक, दूरसंचार कॉलोनी क्षेत्र की गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। दूरसंचार कॉलोनी में गणपति प्रतिमा का विसर्जन पार्क में ही किया गया।
यहां पर भी विसर्जित हुई गणपति की प्रतिमाएं
इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर कईयों ने अपने घरों में मिट्टी के छोटे गणपति बनाकर उनको विधिपूर्वक स्थापित किया था। घरों में विराजित गणपति की छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन गणपति के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ही गमलों के साथ ही मिट्टी का खड्डा खोदकर कृतिम तालाब बनाकर उसमें किया।
गणपति के कान में सुनाई समस्या, खींची सेल्फी
गणपति प्रतिमा के विसर्जन के दौरान मान्यतानुसार श्रद्धालुओं में कइयों ने अपनी समस्या गणपति के कानों में सुनाई। गणपति की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा में चल रहे कई जगहों पर महिलाएं एवं बच्चे गणपति के कान के पास जाकर अपनी समस्याएं बताते, और गणपति को हाथ जोडकऱ मनाते नजर आए।

नागौर सांसद ने उत्साह के साथ किया गणपति विसर्जन
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपने नागौर स्थित आवास पर गणेश चतुर्थी को स्थापित कि गणेश प्रतिमा का विधिवत रूप से निकटवर्ती ग्राम चिमरानी के तालाब में विसर्जन किया ,आवास पर विधिवत रूप से पूजा अर्चना के बाद सांसद परिजनों के साथ उत्साह के साथ जुलूस के रूप में गणेश जी को लेकर गए जहां पुजारी की मौजुदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। इस मौके पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि सनातन धर्म के यह पर्व हमारी आस्था के साथ सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है, और ऐसे उत्सवों से हमारी संस्कृति जिंदा रहती है।
अनंत माल महोत्सव का आयोजन
नागौर. तेरह पंथी मंदिर में अनंत चतुर्दशी पर अनंत माल उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें स्वर्ण कलश का सौभाग्य श्रावक जीवराज व रजत कलश का सौभाग्य श्रावक सुभाष चंद, देवेन्द्र, नवीन, वर्दित, मोहित बडज़ात्या और अनंत माल सौभाग्य श्रावक भंवरलाल, निर्मल, अजित कुमार, अर्पित कुमार, अर्णव, सारव बडज़ात्या को मिला
झूमते, गाते पहुंचे श्रद्धालु, किया विसर्जन
नागौर. खत्रीपुरा बाल गोपाल गणेश उत्सव मंडल कालेश्वर मंदिर की ओर से भी गणपति की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए गिनाणी तालाब पहुंची, और विधिपूर्वक विसर्जन किया गया। इसी तरह से बालवा रोड स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय कॉलोनी में विराजित गणपति की भी शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा पूरी कॉलोनी में घूमते हुए क्षेत्र में स्थित तालाब पर पहुंची। यहां पर विधिपूर्वक गणपति विसर्जन किया गया।
तेले तप के साथ किया गया जय जाप
नागौर. आचार्य जयमल मैन महाराज का 317वां जन्म दिवस मंगलवार को मनाया गया। इस मौके पर श्वेतांबर स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ की ओर से विविध धार्मिक कार्यक्रम साध्वी बिंदुप्रभा व साध्वी हेमप्रभा के सानिध्य में हुए। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने तेले तप किया। इसका सामूहिक रूप से पारणा रावत स्मृति भवन में हुआ। इसका लाभ अभय कुमार, संजय कुमार, साजन कुमार, लालचंद कांकरिया को मिला। तेले तप आराधकों का बहुमान भी किया गया। इसके पश्चात हुए प्रवचन में साध्वी बिंदुप्रभा ने जयमल महाराज का गुणगान किया। शुभम भंसाली, फूलकंवर व जयमल जैन महिला मंडल ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। प्रवचन की प्रभावना का लाभ आनंदी देवी, जसवंतराज सुराणा, मनमोहन राज घीयां, गौतमचंद , मनोहरचंद रांका, उत्तमचंद घीयां, अशोक कुमार घीयां, सुशीला बोहरा को मिला। प्रश्नोत्तरी विजेताओं को पुरस्कृत करने का लाभ चंचलकंवर, हस्तीमल बाघमार को मिला। विजेताओं को पुरस्कृत करने का लाभ उत्तमचंद, जितेंद्र, दीपक कोठारी को मिला। दोपहर को सुशील धरम आराधना भवन में जय जाप का अनुष्ठान हुआ। इसकी प्रभावना का लाभ पारसमल, ललित ललवानी को मिला। चातुर्मास के मुख्य लाभार्थी बनने का सौभाग्य चंपालाल, विजयसिंह, रणजीतमल, धनेश, प्रियंक, मिवान पींचा को मिला। महिला वर्ग में सांवत्सरिक प्रतिक्रमण करवाने का लाभ ज्ञानचंद, करण भूरट को मिला।
कम्प्यूटर किया भेंट
नागौर. एसबीआई स्टेट बैंक शाखा डीडवाना रोड की ओर से राजस्थान पेंशनर समाज के कार्यालय को एक कम्प्यूटर सेट भेंट किया गया। इस मौके पर शाखा मैनेजर आशीष मित्तल, क्षेत्रीय कार्यालय की चीफ मैनेजर सुमन भाकल एवं पेंशनर समाज के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार जोशी आदि मौजूद थे।
भारत जानों प्रतियोगिता में शामिल हुए बच्चे
नागौर. भारत विकास परिषद की ओर से अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 15 शिक्षण संस्थानों में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रश्न परिषद द्वारा प्रकाशित भारत को जानो पुस्तक में से साथ ही समसामयिक भारत से संबंधित भी प्रश्न पूछे गए। प्रकल्प प्रभारी अशोक मूंदड़ा ने बताया कि भारत को जानो प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों के छात्र छात्राओं में अपने देश के प्रति प्रेम, गर्व, समर्पण के भाव जागृत करना है।

क्रिकेट प्रतियोगिता आज से
नागौर. श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज व अजमीढ़ युवा क्रांति सेना के तत्वावधान में बुधवार से राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता राजकीय खेल स्टेडियम में होगी। अध्यक्ष ओमप्रकाश मांडन ने बताया कि इसमें कुल 17 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 22 सितंबर को होगा।

अनंत चतुर्दशी व्रत से कष्टों का होता है निवारण
नागौर. जोधपुर रोड स्थित गो-चिकित्सालय परिसर में स्वामी कुशालगिरी के सानिध्य में मंगलवार को अनंत चतुर्दशी पर्व मनाया गया। इस मौके पर महंत रामाज्ञादास महाराज ने कहा कि अनन्त चतुर्दशी के दिन सच्चे मन से विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करने से धन-धान्य, उन्नति-प्रगति, खुशहाली और संतान का सौभाग्य प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु ने सृष्टि की रचना के लिए 14 लोकों का निर्माण किया था। ये 14 लोक , अतल, वितल, सुतल, तलातल, रसातल, महातल, पातला, भू, भव:, जन, तप, सत्य, मह, स्व थे। इसलिए इन सभी लोकों की रक्षा करने के लिए भगवान विष्णु ने अनंत रूप धारण किया था। ऐसा होने की वजह से भगवान अनंत रूप में नजर आने लगे थे। अनंत चतुर्दशी का विधि विधान से व्रत करने से मनुष्य के सभी कष्टों का निवारण होता है। इस दिन व्रत करने वाले व्यक्ति को विष्णु सहस्त्रनाम मंत्र का जप करना चाहिए। ऐसा करने वाले व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती है। इस व्रत की सबसे पहले शुरूआत महाभारत काल में हुई थी।
चेनार में गणपति का विसर्जन
नागौर. अनंत चतुर्दशी पर चेनार में चेनार के जगावता गणेश महोतसव समिति के तत्वावधान में मंगलवार को गणेश विसर्जन से पूर्व हवन किया गया। इसके पश्चात गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकली। पूजन पंडित मधुसूदन शास्त्री ने कराया। विसर्जन शोभायात्रा ग्राम के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान कई जगह फूलों से स्वागत किया गया। इसके पश्चात विधिपूर्वक गणपति का विसर्जन किया गया।
गणपति प्रतिमा का गमले में विसर्जन
नागौर. शहर की पीएचडीई कॉलोनी के अर्जुनराम प्रजापत ने इस वर्ष मिट्टी की गणपति प्रतिमा खुद ही बनाकर विराजित कराई थी। अनंत चतुर्दशी पर मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति की प्रतिमा का गमले में ही विसर्जन किया गया। इसके पश्चात इस पर तुलसी का पौधा लगा दिया गया। प्रजापत ने बताया कि पिछले पांच से छह सालों से वह लगातार गणपति की मिट्टी की प्रतिमा घर पर बनाकर ही उसे विराजित कराते हैं। इससे पर्यावरण भी प्रभावित नहीं होता है।
नागौर. गणपति की प्रतिमा का गमला में विसर्जन करते हुए
आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आज
नागौर. महावीर इंटरनेशनल रोग निदान केन्द्र की ओर से बुधवार को सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर दो बजे तक आयुर्वेदिक शिविर लगेगा। संयोजक राजेश रावल ने बताया कि इसमें डॉ. पूजा जैन अपनी सेवाएं देंगी। शिविर में ें शुगर, हाई बीपी, थाइरोइड डिसऑर्डर, हाई कोलेस्ट्रॉल, चर्म रोग, एलर्जी, माहवारी संबंधित समस्याएँ, हृदय रोग, जोड़ो के दर्द, बालों का झडऩा, अस्थमा, खांसी,सफेद पानी, जुकाम, बुख़ार,स्लिप डिस्क जैसे विभिन्न रोगों का आयुर्वेदिक उपचार किया जाएगा।
बच्चों ने पेश की नात, किया सम्मानित
नागौर. सूफी हमीदुद्दीन की दरगाह में हुए कार्यक्रम में बच्चों ने नात पेश की। इस मौके पर हुई तकरीर में मोहम्मद साहब के विषय में विषय में विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान दरगाह वक्फ कमेटी के सदर हाजी शमशेर खान ने पूरे कार्यक्रम की गतिविधियों पर बिदुंवत जानकारी दिए जाने के साथ ही बेहतर कार्य करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों को सम्मानित भी किया गया।