25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर
VIDEO…..महादेव के जयघोष के साथ रवाना हुई कांवड़ यात्रा
Play video

VIDEO…..महादेव के जयघोष के साथ रवाना हुई कांवड़ यात्रा

निकटवर्ती चेनार के शक्कर तालाब से विधिपूर्वक अर्चन के साथ भोले भक्तों की कांवड़ यात्रा रवाना हुई। शंख की ध्वति के साथ ही भोले के भक्त महादेव का जयघोष करते हुए कांवड़ को लेकर रवाना हुए। कांवड़ यात्रियों के साथ चल रहे डीजे से महादेव के भजन बज रहे थे। कांवड़ यात्रा चैनार से डीडवाना […]
Google source verification

निकटवर्ती चेनार के शक्कर तालाब से विधिपूर्वक अर्चन के साथ भोले भक्तों की कांवड़ यात्रा रवाना हुई। शंख की ध्वति के साथ ही भोले के भक्त महादेव का जयघोष करते हुए कांवड़ को लेकर रवाना हुए। कांवड़ यात्रियों के साथ चल रहे डीजे से महादेव के भजन बज रहे थे। कांवड़ यात्रा चैनार से डीडवाना रोड, विजयबल्लभ चौराहा, बी रोड, दिल्ली दरवाजा, गांधी चौक, किले की ढाल होते हुए शानेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। कांवड़ यात्रा को व्यवस्थित करने के लिए हिंदू संगठनों की ओर से स्वयंसेवक भी इनके साथ ही चल रहे थे। यात्रा शानेश्वर महादेव मंदिर पहुंची तो विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। तीन हजार से ज्यादा कांवड़ यात्रियों की वजह से शानेश्वर महादेव मंदिर से किले की ढाल एवं गांधी व दिल्ली दरवाजा आदि की सडक़ पूरी तरह से भरी नजर आई। इसके पश्चात भोले के भक्तों ने क्रमबद्ध तरीके से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महादेव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के दौरान स्वयंसेवक एवं सुरक्षा कर्मी संयुक्त रूप से श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने में लगे रहे।