25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर
VIDEO…हजारों भोले भक्तों की जलधारा में नहाए महादेव, जयघोष में डूबा शहर
Play video

VIDEO…हजारों भोले भक्तों की जलधारा में नहाए महादेव, जयघोष में डूबा शहर

नागौर. महादेव को जलाभिषेक करने के लिए झण्डियों से सजी गाजे-बाजे के साथ कांवड़ यात्रा रविवार को चेनार स्थित शक्कर तालाब से शानेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचने पर कांवड़ यात्रा का शानदार स्वागत हुआ। इसके पश्चात शिवभक्तों ने महादेव को जलाभिषेक किया। तकरीबन ढाई से तीन किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा में शामिल महादेव के […]
Google source verification

नागौर. महादेव को जलाभिषेक करने के लिए झण्डियों से सजी गाजे-बाजे के साथ कांवड़ यात्रा रविवार को चेनार स्थित शक्कर तालाब से शानेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचने पर कांवड़ यात्रा का शानदार स्वागत हुआ। इसके पश्चात शिवभक्तों ने महादेव को जलाभिषेक किया। तकरीबन ढाई से तीन किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा में शामिल महादेव के भक्त भोले का जयघोष करते चल रहे थे। इनके साथ ही झांकियों के रूप में सजे महादेव एवं एवं हनुमान भी चल रहे थे। इससे शहर का चेनार से शानेश्वर महादेव मंदिर मार्ग का हिस्सा पूरी तरह से भोले भक्तों के रंग में रंगा नजर आया। कांवड़ यात्रियों का शहर के विभिन्न मार्गों पर 50 से ज्यादा लगे स्वागत द्वारों पर फूलों की बारिश से स्वागत किया गया।