24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर
Nagaur patrika…मजदूरों का भडक़ा रोष, कहां से करें भोजन…VIDEO
Play video

Nagaur patrika…मजदूरों का भडक़ा रोष, कहां से करें भोजन…VIDEO

नागौर. मंडी टैक्स एवं कृषक कल्याण शुल्क के विरोध में चल रही हड़ताल से कृषि मंडी के श्रमिकों के समक्ष फांका करने की नौबत आ गई है। इसको लेकर शुक्रवार को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश नायक एवं मुनीम यूनिय के अध्यक्ष छोटूराम सांखला के साथ मजदूरों ने प्रदर्शन किया, रैली निकाली, और सभा की। […]
Google source verification

नागौर. मंडी टैक्स एवं कृषक कल्याण शुल्क के विरोध में चल रही हड़ताल से कृषि मंडी के श्रमिकों के समक्ष फांका करने की नौबत आ गई है। इसको लेकर शुक्रवार को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश नायक एवं मुनीम यूनिय के अध्यक्ष छोटूराम सांखला के साथ मजदूरों ने प्रदर्शन किया, रैली निकाली, और सभा की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण मजदूरों के लिए एक समय के भोजन की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। स्थिति यह हो गई है कि बमुश्किल उधार लेकर काम चल रहा है। अब मजदूरी का काम जल्द शुरू नहीं हुआ तो फिर मुश्किल हो जाएगी। सभा के पश्चात मजदूर रैली की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे, और जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कृषि उपजमंडी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मूलचंद भाटी, सचिव नितिन मित्तल एवं व्यापारी विष्णु चाण्डक मौजूद थे।