1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

जेल पहुंचते ही बलात्कार के आरोपी पूर्व विधायक भंवरलाल की बढ़ी बीपी, अजमेर जेल में किया ​शिफ्ट, देखें VIDEO

मकराना के पूर्व विधायक 86 वर्षीय भंवरलाल राजपुरोहित को बुधवार को परबतसर जेल से अजमेर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। उन्हें बलात्कार के बीस वर्ष पुराने मामले में मकराना एडीजे कोर्ट ने मंगलवार को दस वर्ष कठोर कैद की सजा सुनाई थी।

Google source verification

नागौर . मकराना के पूर्व विधायक 86 वर्षीय भंवरलाल राजपुरोहित को बुधवार को परबतसर जेल से अजमेर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। उन्हें बलात्कार के बीस वर्ष पुराने मामले में मकराना एडीजे कोर्ट ने मंगलवार को दस वर्ष कठोर कैद की सजा सुनाई थी। उन्हें देर शाम जेल भेजा गया जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। जेल में बीपी बढ़ गया। उन्हें चिकित्सक की सलाह से दवा दी गई। इसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें बुधवार सुबह अजमेर की जेल में शिफ्ट कर दिया।